फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh university released new admission policy and scholarships

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने किया नए एकेडमिक सेशन का ऐलान, नई दाखिला नीति और स्कॉलरशिप

Fri, 13 Dec 2019 02:31 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
chandigarh university released new admission policy and scholarships
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीसी प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं ने अकादमिक सेशन 2020-21 के लिए नई दाखिला नीति व स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। प्रोफेशनल एजुकेशन क्षेत्र के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से जनवरी-2020 से डिस्टेंस एजुकेशन में दाखिले की शुरुआत होगी। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. आरएस बावा ने लखनऊ में हुई प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल-2012 में स्थापित हुई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को केवल सात सालों के दौरान ही उच्च शिक्षा संस्थाओं की मानक निर्धारित करने वाली राष्ट्रीय संस्था नैक की ओर से ए प्लस ग्रेड दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से 3215 विद्यार्थी अलग-अलग प्रोफेशनल कोर्सों में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अकादमिक सेशन 2020-21 के लिए नई दाखिला नीति का ऐलान करते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी में नए सेशन से इंजीनियरिंग और एमबीए प्रोग्रामों में दाखिले के लिए सीयू सीईटी दाखिला परीक्षा लाजिमी कर दी है और ऑनलाइन ली जाने वाली दाखिला प्रक्रिया के मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को अलग-अलग कोर्सों में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस दाखिला परीक्षा के आधार पर मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 109 कोर्सों में 100 प्रतिशत तक के वजीफे भी दिए जाएंगे, जिसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से 27 करोड़ का स्कॉलरशिप बजट भी आरक्षित किया गया है। इस दाखिला प्रक्रिया को तीन दौरों में लिया जाएगा।


कहा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्रामों के लिए मंजूरी मिल गई है। जिसके अंतर्गत जनवरी 2020 सेशन से डिस्टेंस एजुकेशन में बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीकॉम, एमकॉम, बीए, एमए (इंग्लिश), एमए (साइकोलॉजी), बैचलर आफ साइंस (ट्रैवल एंड टूरिज्म) कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed