{"_id":"5de577238ebc3e54be28c200","slug":"education-chandigarh-news-pkl3587074164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः एंट्री क्लास एडमिशन के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई, जानिए स्कूलों की प्राथमिकताएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः एंट्री क्लास एडमिशन के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई, जानिए स्कूलों की प्राथमिकताएं
Tue, 03 Dec 2019 01:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों में सोमवार से एंट्री क्लासों में एडमिशन शुरू हो गए हैं। परिजन स्कूलों की वेबसाइट पर जाकर एंट्री क्लास के लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म वेबसाइट पर नि:शुल्क उपलब्ध होगा। एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए सभी स्कूल अलग-अलग प्राथमिकताएं दे रहे हैं।
यह प्राथमिकता बच्चे की उम्र, संबंधित स्कूल में भाई-बहन, एलुमनी और शिक्षक माता-पिता होने के आधार पर दी जा रही हैं। कुछ स्कूलों में एडमिशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भी दिया जा रहा है। स्कूल के नजदीक घर होने पर बच्चे को एडमिशन में प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
जानिए... एडमिशन में क्या है स्कूलों की प्राथमिकताएं
सेक्रेड हार्ट स्कूल और सेंट एनीस कॉन्वेट स्कूल: एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म 1 अप्रैल, 2015 और 31 मार्च, 2016 के बीच होना जरूरी है। दोनों स्कूलों में ईसाई धर्म, स्कूल में भाई-बहन, एलुमनी, मैनेजमेंट और स्टाफ को एडमिशन में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
भवन विद्यालय: प्री-नर्सरी के लिए 100 सीटें हैं। इसमें 10 प्रतिशत मैनेजमेंट, 20 प्रतिशत भाई-बहन, 5 प्रतिशत एलुमनी, 25 प्रतिशत आरटीई कोटा और बीवीएमबी कर्मचारियों के बच्चों को डिमांड के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
स्ट्राबरी फील्डस प्ले स्कूल: 1 अप्रैल 2017 और 31 मार्च, 2018 के बीच जन्में बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। एडमिशन में भाई बहनों के स्कूल में पढ़ने और स्कूल मैनेजमेंट में माता-पिता के होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल: प्री-नर्सरी में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2020 तक बच्चे की उम्र 2 साल 6 महीने होना अनिवार्य है। इसमें कुल 25 सीटों में 5 सीटें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
डीपीएस: 150 सीटों में 25 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आरक्षित हैं। अन्य 113 सीटों में स्कूल में भाई-बहन होने, स्टाफ और डीपीएस एलुमनी के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। नर्सरी में
एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च, 2020 तक 3 साल होना अनिवार्य है।
सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल: प्री-नर्सरी में बच्चों को दाखिल के लिए कुल 120 सीटें हैं। 30 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए आरक्षित हैं। अन्य 90 सीटों के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। एडमिशन फॉर्म स्कूल वेबसाइट पर 3 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। परिजन वेबसाइट से निशुल्क फॉर्म डाउनलोड कर संबंधित कागजात के साथ भरकर स्कूल में 31 जनवरी 2020 तक जमा करवा सकते हैं।