{"_id":"5de4221a8ebc3e54c851fa5d","slug":"education-chandigarh-news-pkl358593713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव केशनी आनंद बोलीं- सपनों को साकार करना है तो कड़ी मेहनत करें, जरूर सफल होंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मुख्य सचिव केशनी आनंद बोलीं- सपनों को साकार करना है तो कड़ी मेहनत करें, जरूर सफल होंगे
Mon, 02 Dec 2019 04:22 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा है सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उसी के जरिये सपने साकार होंगे। मुख्य सचिव हरियाणा पीयू में आयोजित ग्लोबल एलुमनी मीट में विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दे रही थीं।
उन्होंने कहा, बिना लक्ष्य के कोई भी मेहनत होती है वह अधिक प्रभावी नहीं होती है, इसलिए स्नातक व परास्नातक कर रहे विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के मुताबिक कड़ी मेहनत करें। इस मौके पर केशनी आनंद अरोड़ा के अलावा उनकी दो बहनें आईएएस मीनाक्षी आनंद चौधरी और पूर्व मुख्य सचिव हरियाणा उर्वशी गुलाटी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान केशनी आनंद अरोड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, विद्यार्थी काल में उन्होंने भी कड़ी मेहनत की और आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी बहन आईएएस मीनाक्षी आनंद चौधरी ने कहा, शिक्षकों ने उन्हें जो पढ़ाया और रास्ता दिखाया उन्हीं रास्तों को पकड़ते हुए आगे की यात्रा पूरी की और सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
गुरुओं का ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता है, उसे एकाग्र होकर सुनें और उस पर मनन करें। पूर्व मुख्य सचिव हरियाणा उर्वशी गुलाटी ने भी विचार रखे। डीन एलुमनी रिलेशनंस प्रो. दीप्ति गुप्ता ने उनका सम्मान किया।