फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DPS Chandigarh draws for nursery admissions, Selection of 62 children in General Quota

डीपीएस चंडीगढ़ में नर्सरी दाखिले के लिए ड्रॉ, जनरल कोटे में 62 बच्चों का चयन, आवेदन थे 850

Sat, 18 Jan 2020 03:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
DPS Chandigarh draws for nursery admissions, Selection of 62 children in General Quota
स्कूल में दाखिले के लिए ड्रॉ निकालने पहुंचे अभिभावक। - संवाद
चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में शुक्रवार को नर्सरी में दाखिले के लिए ड्रॉ निकाले गए। इसके लिए स्कूल की तरफ से साढ़े 10 बजे का समय रखा गया था, लेकिन 15 मिनट देरी से ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर कई परिजन उदास और चितिंत दिखे। वहीं जिनके बच्चों का नाम ड्रॉ में निकला, वो दाखिले को लेकर उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


जनरल कैटेगरी में 62 सीटों पर ड्रॉ के माध्यम से विद्यार्थियों को सैलेक्ट किया गया। वहीं 2 अन्य विद्यार्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। अगर 62 में कोई अपनी सीट छोड़कर जाता है तो उनकी जगह उन्हें सीट मिल जाएगी। वहीं भाई-बहन की कैटेगरी में 28 सीटों पर ड्रॉ निकाला गया, जिसमें एक नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया।
विज्ञापन


बाकी बची अन्य सीटों पर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत 31 जनवरी तक दाखिले के लिए आवेदन लिया जा रहा है। डीपीएस में 850 के करीब जनरल कैटेगरी में दाखिले के लिए आवेदन आए थे। ड्रॉ के समय जिन परिजनों के बच्चों का नाम लिस्ट में था, वे दाखिले को लेकर काफी उत्साहित दिखे। वहीं अन्य परिजन बच्चे के दाखिले को चितिंत दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर लगा जाम
दाखिले के समय सुबह से 12 बजे तक स्कूल के बाहर परिजनों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं मार्केट के साथ स्कूल होने के कारण सड़क पर जाम भी लगा रहा। इस कारण अन्य लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

परिजनोें ने 10 स्कूलों में किया आवेदन
सेक्टर-38 निवासी रितिका मिश्रा ने बताया की उन्होंने अपने बेटे के दाखिले के लिए 10 स्कूलों में आवेदन किया है। डीपीएस के ड्रॉ में मेरे बेटे का नाम नहीं आया है। लेकिन उम्मीद है दूसरे स्कूल में उन्हें दाखिला मिल जाएगा।


सेक्टर-37 निवासी स्वाती ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के नर्सरी दाखिला के लिए चार स्कूलों में आवेदन किया है। डीपीएस में उन्हें दाखिला नहीं मिला है। ईना ने बताया कि उनकी बेटी को जनरल कैटेगरी में दाखिला मिला है। उन्होंने अन्य स्कूलों के लिए भी आवेदन डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed