फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abvp protest in punjab university for fees

पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस पर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन और धक्कामुक्की, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 13 Aug 2020 01:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
abvp protest in punjab university for fees
एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
फीस के मुद्दे पर बुधवार को पीयू में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पहले तो वीसी और सिंडिकेट के जमीर की सांकेतिक अर्थी निकाली। इसके बाद वीसी के घर के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी फीस सबंधी मुद्दों को लेकर पीयू वाइस चांसलर से मिलने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन जब आधे घंटा बीत जाने पर भी प्रशासन की तरफ से कोई मिलने नहीं पहुंचा तो विद्यार्थियों ने रोष में आकर बेरिकेड लांघ दिए। इस समय पीयू सिक्योरिटी और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ धक्कामुक्की के साथ लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


पीयू के एबीवीपी कार्यकर्ता पिछले छह दिनों से फीस सबंधी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की किसी भी मांग पर फैसला नहीं दिया। इससे नाराज विद्यार्थियों ने बुधवार को पीयू वीसी के घर का घेराव किया। विद्यार्थियों ने बेरिकेड लांघकर जबरदस्ती वीसी के घर में उनसे मिलने को लेकर उतारू रहे। लेकिन विद्यार्थियों को उग्र होता देख पुलिस ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। उधर, पीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों पर आज बैठक करने के लिए लिखित में आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ये हैं कार्यकर्ताओं की मांगें
एबीवीपी अपनी मांगों बढ़ाई गई सेमेस्टर फीस के फैसले को वापिस लेने, ट्यूशन फीस में छूट देने, ट्यूशन फीस के अलावा लिए जाने वाली वार्षिक फीस, स्पोर्ट्स फीस इत्यादि को इस सेमेस्टर के लिए माफ किया जाए, फीस जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई जाए, इस सेमेस्टर की फीस इंस्टालमेंट में ली जाए, ऑनलाइन क्लास में इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस की सुविधा दी जाए और क्लास की वीडियो रिकॉर्डिंग ग्रुप में शेयर की जाए इत्यादि को लेकर लगातार वीसी ऑफिस और छुट्टी के दिन उनके घर के आगे धरने पर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया शर्मा बोलीं- पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पीयू एबीवीपी की सेक्रेटरी प्रिया शर्मा ने बताया कि वे इतने दिन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी फीस सबंधी मांगो को सुनने के लिए वीसी से मिलने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान जब कोई प्रशासनिक अधिकारी विद्यार्थियों की मांग सुनने नहीं आए तो हमें वीसी से मिलने के लिए बेरिकेड लांघने पड़े। इस दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया।


मीटिंग करने का लिखित में दिया आश्वासन
पीयू एबीवीपी के अध्य्क्ष हरीश गुज्जर ने बताया कि लाठीचार्ज के बाद हॉस्टल वार्डन, प्रोफेसर्स और डीएसडब्ल्यू विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने हमें लिखित में आश्वासन दिया है कि वीरवार को वीसी प्रो राजकुमार डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो आरके सिंगला और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों की मांग पर चर्चा करेंगे। इसके बाद जल्द ही इसे सिंडिकेट की मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed