फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for resignation of professor, who accused punjab university former VC ak groverfor sexual harassment

पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी के खिलाफ यौन शोषण प्रकरण ने तूल पकड़ा, पीड़िता के इस्तीफे की मांग

Mon, 17 Aug 2020 11:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for resignation of professor, who accused punjab university former VC ak groverfor sexual harassment
सांकेतिक तस्वीर
पीयू के पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला प्रोफेसर का मामला तूल पकड़ गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षकों के बीच से आवाजें आने लगी हैं। उनका कहना है कि आरोप सिद्ध नहीं हो पाए, ऐसे में महिला प्रोफेसर को नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


पुटा के कार्यकारी सदस्य प्रो. मुहम्मद खालिद ने पुटा सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व वीसी पर आरोपों की जांच को कमेटियां गठित की गईं, जो दो साल से जांच की जा रही है। महिला प्रोफेसर को जांच कमेटी ने छह बार बुलाया लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन


खालिद ने पत्र में कहा कि यदि आरोप सही होते तो महिला प्रोफेसर जांच कमेटी के समक्ष जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कमेटी ने पूर्व वीसी को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने कहा है कि यह प्रकरण कई वर्षों सुर्खियों में रहा है। पीयू में प्रमुख अधिकारी पर ऐसे आरोप लगने से पीयू में पढ़ने वाली छात्राओं ने भी असहज महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू की देशभर में छवि धूमिल हुई लेकिन जांच हुई तो सब साफ हो गया। कहा कि महिला प्रोफेसर सीनियर हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था जबकि वह पुटा के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। कहा कि उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही सचिव से कहा है कि सभी सदस्यों की आपात बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed