{"_id":"5e8b8e7f8ebc3e77442bd48a","slug":"delay-in-pu-for-depositing-money-in-pm-fund-notice-issued-to-teachers-and-staff-chandigarh-news-pkl3716978180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः पीयू ने शिक्षकों-कर्मियों से पूछा- अप्रैल के वेतन से कितनी रकम फंड के लिए काटी जाए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोनाः पीयू ने शिक्षकों-कर्मियों से पूछा- अप्रैल के वेतन से कितनी रकम फंड के लिए काटी जाए
Tue, 07 Apr 2020 02:07 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना बचाव के लिए देशभर के लोग पीएम फंड दे रहे हैं। उसी कड़ी में पीयू भी आगे आया है, लेकिन यहां फंड देने में देरी हो रही हैैै। इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पीयू के जिम्मेदार अधिकारियों ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें कहा है कि वह बताएं कि अप्रैल के वेतन से कितनी रकम की कटौती की जाए। यह रकम मई माह में जाकर पीएम फंड में जमा होगी।
बता दें कि वाट्सएप ग्रुप पर कई शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देने की इच्छा जताई थी। अब सभी को नोटिस भेजे गए हैं। एफडीओ विक्रम नैयर कहते हैं कि 20 अप्रैल तक सभी को समय दिया गया है कि वह यह बता दें कि कितनी रकम वह फंड के लिए देंगे। इसकी कटौती अप्रैल माह के वेतन से होगी। मई माह के प्रथम सप्ताह में पीएम फंड के लिए पैसे चले जाएंगे।
जानकारों का कहना है कि राहत जल्द से जल्द चाहिए और पीयू को फंड देने में भी महीनों लगा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से फंड देने का आग्रह किया था ताकि कोरोना बचाव के लिए संसाधन आदि जुटाए जा सकें। इसके अलावा यूजीसी ने भी इसके लिए पत्र जारी किया था। सभी विश्वविद्यालयों से कहा था कि वहां के शिक्षक व कर्मचारी भी मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
शुरुआत वीसी प्रो. राजकुमार ने अपने एक माह के वेतन देने की घोषणा से की और उसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी तैयारी कर ली।