फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC Chandigarh asked- When and where will be the Puta election held

डीसी चंडीगढ़ ने पत्र लिखकर पूछा- कब और कहां होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी में पुटा चुनाव, जानकारी दें

Tue, 29 Sep 2020 04:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
DC Chandigarh asked- When and where will be the Puta election held
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच सोमवार को शहर के डिप्टी कमिश्नर की तरफ से पुटा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर को एक पत्र भेजकर पूछा गया कि वह चुनाव किस दिन, कहां और कैसे कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


डीसी की तरफ से भेजे पत्र में कहा गया है कि 20 सितंबर को मिले ई-मेल के अनुसार 25 व 26 सितंबर को पुटा चुनाव करवाया जाना था, लेकिन 24 सितंबर को सुबह उन्हें जानकारी दी गई कि इस चुनाव को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद 25 और 27 सितंबर को ई-मेल कर पुटा चुनाव कराने के लिए इजाजत मांगी गई, लेकिन उसमें चुनाव की तिथि का जिक्र नहीं किया गया था।
विज्ञापन


इसलिए अब पुटा चुनाव के लिए नए दिन व समय की जानकारी मुहैया कराई जाए, ताकि चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए पुलिस व अन्य विभागों को जानकारी दी जा सके। इसके अलावा पोलिंग स्टेशन कहां बनाए जाएंगे और मतदान का तरीका क्या होगा, पुटा से यह जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से चुनाव कराने के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed