फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew effect in Punjab university, neither medicines nor ration, crisis

कोरोना वायरसः पंजाब यूनिवर्सिटी में घुस नहीं पाए दुकानदार, न दवाएं मिली न राशन, खड़ा हुआ संकट

Thu, 26 Mar 2020 03:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Curfew effect in Punjab university, neither medicines nor ration, crisis
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
देश संकट की स्थिति से गुजर रहा है और पीयू अथॉरिटी को इसकी चिंता नहीं है। वह अपने ही लोगों का पेट नहीं भर पा रही है। बुधवार को लोगों को न तो राशन मिला और न दवाएं। शुगर के मरीज कई शिक्षक व कर्मचारियों के घरों में दवाएं खत्म हो गई। अब उन्हें चिंता सता रही है कि कैसे वे जीवन काटें। लगातार उनकी दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


पीयू अथॉरिटी को इसको लेकर गंभीर होना चाहिए था लेकिन सब मौन हैं। जो नंबर सामान पहुंचाने के लिए दिए गए थे वे भी गलत बताए जा रहे हैं। वहीं, पीयू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यहां सब चीजों की उपलब्धता है और उन्हें लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


पीयू की अपनी मार्केट है। यहां हर चीज उपलब्ध होती है, लेकिन कर्फ्यू के कारण यह बंद है। इसमें मेडिकल शॉप व राशन के सामान की कई दुकानें हैं, लेकिन उनके पास पीयू की ओर से अभी पास नहीं बनवाए गए। इसके कारण वह बुधवार को नहीं आ पाए। कई लोगों को दवाओं की जरूरत थी, लेकिन वे न मिलने से वे परेशान रहे। राशन भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सब्जी विक्रेता पीयू में ही निवास करता है, इसलिए कुछ सब्जियां उन्होंने घर जाकर दी, लेकिन उसके दाम महंगे हो गए और सब्जी भी खत्म हो गई। दूध भी लोगों को नहीं मिला। वे चाय तक घरों में नहीं पी पा रहे हैं। बच्चों के लिए भी दूध की जरूरत है वह भी नहीं मिल रहा है। वेंडर आदि के जो मोबाइल नंबर दिए गए हैं वे मिल नहीं रहे या फिर किसी दूसरे व्यक्ति के पास जाकर मिल रहे हैं। पीयू के शिक्षक व कर्मचारी परेशान हैं।

व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही राशन व दवाएं मिलेंगी। कुछ पास भी बनवाएंगे।
- प्रो. शंकर जी झा, डीयूआई पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed