पीयू में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह का आयोजन पीयू के जिम्नेजियम हॉल में किया गया। साथ ही पीयू की शूटिंग रेंज का उद्घाटन भी किया गया। समारोह में पूर्व ओलंपियन बलबीर सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने शूटिंग रेंज का उद्घाटन भी किया। पीयू की ओर से हर साल खिलाड़ियाें के लिए सम्मान समारोह किया जाता है। जिसमें सालभर में हुए विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाता है।
इंटरनेशनल स्तर पर ये खिलाड़ी हुए सम्मानित
वुमन
अंजुम मोदगिल : शूटिंग में साउथ एशियन गेम्स और एशियन गेम्स में तीन पदक जीतने पर तीन लाख से अधिक की प्राइज राशि मिली।
चाहत अरोड़ा : तैराकी में साउथ एशियन गेम्स में दो पदक जीतने पर दो लाख रुपये की राशि मिली।
यशस्विनी देसवाल : शूटिंग में साउथ एशियन गेम्स में विभन्न इवेंट में दो पदक जीतने पर दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
लवलीन बराड़ : शूटिंग में 28वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में पार्टीसिपेशन के लिए एक लाख की राशि मिली।
गौरी श्यौराण : एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पार्टीसिपेशन के लिए 61 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
वनीता : एशियन जूडो ओपन चैंपियनशिप में पार्टिसिपेशन के लिए 61 हजार रुपये का नगद पुरस्कार।
मेन्स
नीरज चोपड़ा : साउथ एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में भाला फेंक इवेंट में पहला स्थान पाने के लिए दो लाख का नगद पुरस्कार।
नमनवीर सिंह बराड़ : समर यूनिवर्सिटी में तीसरे स्थान के लिए एक लाख से अधिक की इनामी राशि मिली।
अजितेश कौशल : 28वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में शूटिंग में चौथा स्थान हासिल करने पर एक लाख की इनामी राशि।
गुरजोत सिंह : 28वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में शूटिंग में चौथा स्थान हासिल करने पर एक लाख की इनामी राशि मिली।