{"_id":"5ee1486d8ebc3e43230f81d6","slug":"corona-s-awe-students-are-not-safe-to-call-pu-will-get-online-option-in-admission-chandigarh-news-pkl3777957167","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट: स्टूडेंट्स को पीयू बुलाना सुरक्षित नहीं, दाखिले में मिलेगा ऑनलाइन का विकल्प","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना इफेक्ट: स्टूडेंट्स को पीयू बुलाना सुरक्षित नहीं, दाखिले में मिलेगा ऑनलाइन का विकल्प
Thu, 11 Jun 2020 10:53 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने दाखिला 2020-21 के लिए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया दोनों के विकल्प रखे हैं। इसको लेकर पीयू के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के डीन प्रो. संजय कौशिक की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक की। इसमें पीयू रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल, सीनेट और सिंडिकेट सदस्यों के अलावा सीनियर प्रोफेसर भी मौजूद रहे।
प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि कोविड-19 के मौजूदा हालातों को देखते हुए हम चाहते हैं कि विद्यार्थियों को कम से कम मूवमेंट करनी पड़े। इसलिए हमने दाखिला 2020-21 में विद्यार्थियों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन का विकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि हर साल स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के दौरान कागजात और फीस जमा करवाने के लिए कैंपस आना पड़ता है। लेकिन महामारी के समय में इस बार स्टूडेंट्स को पीयू बुलाना सुरक्षित नहीं होगा।
स्टूडेंट्स के साथ उनके परिजन भी आते हैं, इससे कैंपस में भीड़ बढ़ेगी और सोशल डिस्टेंस रख पाना भी मुश्किल होगा। वहीं इस बार हम प्लान तैयार कर रहे हैं कि एक या दो काउंसलिंग में ही दाखिला करवा दिया जाए। जिससे विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के लिए बार-बार कॉलेज नहीं आना पड़े। पहले पीयू में दाखिले के लिए लगभग पांच काउंसलिंग आयोजित होती थी।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स के लिए उनके रीजन में ही सेंटर में बनाने की तैयारी
प्रो. कौशिक ने बताया कि हम चाहते हैं कि कम से कम स्टूडेंट्स को कैंपस में आना पड़े। क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। इसीलिए पीयू प्रशासन तैयारी कर रहा है कि वह खुद परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के पास पहुंचे। इसके लिए हम ज्यादा से ज्यादा परीक्षा सेंटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया गया है।

दूरदराज के क्षेत्रों में दाखिला परीक्षा ऑनलाइन करवाना मुश्किल
प्रो. कौशिक ने ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए हर साल आयोजित होने वाली परीक्षा के बारे में बताया कि अभी तक के प्लान के अनुसार हम ऑफलाइन ही परीक्षा आयोजित करेंगे। हालांकि हम ऑनलाइन विकल्प पर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं। अगर दूर-दराज और बॉर्डर एरिया में नेटवर्किंग की समस्या नहीं आती है तो विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए इसे ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
सेमेस्टर परीक्षा के बाद दाखिले की तारीखों का करेंगे एलान
प्रो. कौशिक ने बताया कि अभी पीयू प्रशासन जुलाई में सेमेस्टर परीक्षा की प्लानिंग कर रहा है। सेमेस्टर परीक्षा आयोजित होने पर ही दाखिले की तारीखों का एलान किया जाएगा। विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा और दाखिले के बीच उचित समय दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी परेशान नहीं हों। पीयू की वेबसाइट पर इस संबंधी सभी जानकारी अपलोड की जाएगी।
दाखिले में रिजर्वेशन कोटे के साथ दी जाएगी फीस में छूट
पंजाब यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दाखिले में विद्यार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित सभी तरह के रिजर्वेशन कोटा रखेगी। इसके साथ ही नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को फीस में भी छूट दी जाएगी। बैठक में दाखिले के लिए बनाई गाइडलाइंस पर भी चर्चा की गई।