{"_id":"5e84fe058ebc3e768e08a2a8","slug":"consent-is-made-pu-teachers-and-employees-will-pay-one-day-salary-for-pm-fund-chandigarh-news-pkl3712463114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति बनी...पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी पीएम फंड के लिए देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सहमति बनी...पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी पीएम फंड के लिए देंगे एक दिन का वेतन
Thu, 02 Apr 2020 02:36 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक व कर्मचारियों में सहमति बन गई है। वह कोरोना बचाव के लिए पीएम फंड में एक दिन का वेतन दान करेंगे। यह पैसा शिक्षकों की सैलरी से ही कटेगा। अधिकांश लोगों ने सैलरी से वेतन काटने के लिए सहमति दे दी है। कुछ शिक्षक व कर्मचारी चाहेंगे तो वह सीधे भी पीएम फंड के लिए पैसे दे सकते हैं। इसके लिए पीयू की कोई रोक-टोक नहीं है।
पीयू ने यह भी कहा है कि यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी एक दिन से अधिक का वेतन पीएम फंड के लिए देना चाहते हैं तो वह दे सकते हैं। चाहे यह सेलरी से कटवाएं या वह सीधे भेजें। मालूम हो कि यूजीसी की ओर से पीयू को पत्र मिला था। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सभी से कोरोना बचाव के लिए फंड देने को कहा था।
उसी के तहत पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने सबसे पहले पहल की और एक माह का वेतन पीएम फंड के लिए दिया। शिक्षकों व कर्मचारियों का भी यह मदद देनी थी, लेकिन उसके लिए उनकी सहमति नहीं ली गई थी। पीयू ने सोशल मीडिया, ईमेल आदि के जरिये सभी शिक्षकों से पूछा। अब लगभग सभी का जवाब अधिकारियों के पास आ गया है। इसलिए सेलरी से एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
इतनी रकम जुटेगी
5000 से अधिक पीयू में शिक्षक व कर्मचारी हैं। 15 लाख रुपये से अधिक एक दिन के वेतन में कटौती होने से पीएम फंड के लिए जुटेगा