फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress senators protest in punjab university registrar's office due to postponement of senate election

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव स्थगित होने पर मचा घमासान, रात को धरने पर बैठे कांग्रेसी सीनेटर्स

Tue, 18 Aug 2020 04:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Congress senators protest in punjab university registrar's office due to postponement of senate election
धरने पर बैठे कांग्रेसी सीनेटर्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव को स्थगित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विरोध में कांग्रेसी सीनेटरों ने सोमवार को रात को पीयू रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उन्हें चुनाव स्थगन के आधार वाले अभिलेख नहीं मिलते उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि पीयू सीनेट के चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रहीं थीं। कई उम्मीदवारों ने नामांकन भी करवा दिए थे। चुनाव 24 अगस्त को होना था लेकिन इसी बीच चुनाव स्थगित कर दिए गए। कारण बताया गया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


आपदा अधिनियम व पीयू कैलेंडर के प्रावधानों के मुताबिक ऐसा किया गया। चुनाव स्थगित हुआ तो कांग्रेसी खेमे में हड़कंप मच गया क्योंकि उनकी तैयारियां पूरी थीं। कांग्रेसी जीत के दावे कर रहे थे। उनका कहना है कि चुनाव गलत तरीके से स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रो. नवदीप गोयल के नेतृत्व में रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह मिलने सीनेटर अशोक गोयल, अनु चतरथ, डीपीएस रंधावा आदि पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्रार से चुनाव स्थगन के आधार वाले अभिलेख मांगे। प्रो. नवदीप गोयल ने बताया कि अभिलेख उन्हें नहीं दिए गए। कहा गया कि वीसी के आदेश के बाद अभिलेख दिए जाएंगे।


इससे नाराज होकर गोयल ग्रुप रजिस्ट्रार कार्यालय में धरने पर बैठ गया और रातभर धरना जारी रहा। गोयल ग्रुप ने चेतावनी दी कि जब तक अभिलेख नहीं मिल जाते तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। बताया जाता है कि मंगलवार को और भी सीनेटर धरने पर पहुंच सकते हैं। इससे अव्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed