फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab University Will Increase or Not Admission Fees for Student

कोरोना का साइड इफेक्ट...पंजाब यूनवर्सिटी अब नए विद्यार्थियों की फीस बढ़ाएगा या नहीं, असमंजस

Wed, 29 Apr 2020 01:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 29 Apr 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab University Will Increase or Not Admission Fees for Student
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब विश्वविद्यालय नए सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की फीस बढ़ाएगा या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह दाखिला इस बार लेंगे कहां। यदि फीस सामान्य रही तो वह पीयू तक पहुंचेंगे और यदि फीस बढ़ी तो दूसरी जगह एडमिशन लेने की योजना बना रहा है। पीयू ने फीस बढ़ोत्तरी का प्लान बनाया था, लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पीयू में आसानी से नहीं मिलते दाखिले
पीयू में 16 हजार सीटें हैं। इनमें से 60 फीसदी सीटें नए एडमिशन के जरिए भरी जाती हैं। नौ हजार से अधिक दाखिले पीयू हर साल करता है। यह विद्यार्थी रोजगारपरक कोर्सेज से लेकर स्नातक व परास्नातक कोर्सेज में दाखिला लेते हैं। पीयू में वेटिंग लिस्ट हर साल लंबी होती है। एडमिशन के लिए हजारों आवेदन आते हैं। पीयू ने इस बार भी ऐसी ही तैयारी की थी। पीयू ने हर साल की तरह पांच से सात फीसदी फीस बढ़ोत्तरी का प्लान तैयार किया था। यह बढ़ी हुई फीस नए विद्यार्थियों से ली जाती है। एक बैठक इसे लेकर हुई थी, उसके बाद मामला आगे बढ़ता रहा और निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन


हर साल कुछ सीटें रह जाती हैं खाली
इस बार कोविड 19 के चलते शैक्षिक सत्र लेट हो रहा है। नए एडमिशन भी होंगे, लेकिन नए दाखिले कितने होंगे, इस पर फाइनल मुहर कोई नहीं लगा सकता। पीयू को चिंता इस बात की भी है कि कई कोर्स में हर साल जिस तरह सीटें खाली रह जाती हैं, उसी तरह इस बार भी न रह जाएं। इसके लिए हर विभाग के चेयरमैन भी योजना बनाने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू के लिए अच्छी बात यह हो सकती है कि इस बार आवेदन अधिक आ सकते हैं। वह इसलिए कि कोरोना चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थी बाहर दाखिले लेने की बजाय अपने ही राज्य में दाखिला लेने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के पास कमाई के जरिये नहीं
पीयू के पास कमाई के नए जरिये नहीं हैं। सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन केंद्र सरकार की ओर से जारी होता है। 30 करोड़ रुपये पंजाब सरकार की ओर से मिलता है। इसके अलावा सैफ लैब से सालाना एक से डेढ़ करोड़ रुपये आता है। इसके अलावा कमाई का साधन फीस है। हर साल कुछ फीसदी फीस बढ़ाकर पीयू पैसे जुटाता है और उसी से अपने संसाधन मजबूत करता है। सूत्रों का कहना है कि हर साल की तरह प्लान फीस बढ़ोत्तरी का इस बार भी बना है, लेकिन लागू होगा या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, जल्द इस पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed