{"_id":"5e3345438ebc3e4b350bba54","slug":"conflicts-in-pu-over-new-recruits-old-employees-said-permanent-first-chandigarh-news-pkl364847786","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई भर्तियों को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में मचा घमासान, पुराने कर्मचारी बोले- पहले स्थायी करो","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नई भर्तियों को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में मचा घमासान, पुराने कर्मचारी बोले- पहले स्थायी करो
Fri, 31 Jan 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में कर्मचारियों की नई भर्तियां करने को लेकर घमासान मचा गया है। पुराने कर्मचारियों में जबर्दस्त आक्रोश है। उन्होंने साफ कह दिया है कि पहले पुराने कर्मियों को स्थाई किया जाए और उसके बाद नई रिक्तियां निकाली जाएं। यदि पीयू प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन किया जाएगा।
मालूम हो कि पीयू प्रशासन कई पदों के लिए रिक्तियां निकाल रहा है। यह रिक्तियां डेली वेजेज की तरह हैं, लेकिन उन्हें वेतन पुराने कर्मियों से अधिक दिए जाने की योजना है। प्लानिंग का पता चलते ही पुराने कर्मियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने कहा है कि आठ से 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक स्थाई किया जाना चाहिए था या फिर उन्हें भी नया वेतनमान दिया जाना चाहिए था, लेकिन पीयू प्रशासन उनके साथ धोखा कर रहा है।
कर्मियों ने कहा कि नए कर्मियों को अधिक वेतन मिलने से पुराने कर्मचारी बेहतर कार्य नहीं कर पाएंगे। उनके साथ न्याय नहीं होगा। ऐसे में पीयू पहले पुराने कर्मियों को लाभ दे। सूत्रों का कहना है कि इन रिक्तियों के लिए जो विज्ञापन जारी हो रहा है वह केवल नाम का है, भर्तियां नहीं होंगी। लेकिन पीयू ऐसा क्यों कर रहा है, यह समझ से परे है। इसको लेकर कर्मियों में लगातार आक्रोश पनप रहा है। कर्मचारी नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है।