फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conflicts in punjab university over new recruitments

नई भर्तियों को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में मचा घमासान, पुराने कर्मचारी बोले- पहले स्थायी करो

Fri, 31 Jan 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 31 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Conflicts in punjab university over new recruitments
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पीयू में कर्मचारियों की नई भर्तियां करने को लेकर घमासान मचा गया है। पुराने कर्मचारियों में जबर्दस्त आक्रोश है। उन्होंने साफ कह दिया है कि पहले पुराने कर्मियों को स्थाई किया जाए और उसके बाद नई रिक्तियां निकाली जाएं। यदि पीयू प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि पीयू प्रशासन कई पदों के लिए रिक्तियां निकाल रहा है। यह रिक्तियां डेली वेजेज की तरह हैं, लेकिन उन्हें वेतन पुराने कर्मियों से अधिक दिए जाने की योजना है। प्लानिंग का पता चलते ही पुराने कर्मियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने कहा है कि आठ से 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक स्थाई किया जाना चाहिए था या फिर उन्हें भी नया वेतनमान दिया जाना चाहिए था, लेकिन पीयू प्रशासन उनके साथ धोखा कर रहा है।
विज्ञापन


कर्मियों ने कहा कि नए कर्मियों को अधिक वेतन मिलने से पुराने कर्मचारी बेहतर कार्य नहीं कर पाएंगे। उनके साथ न्याय नहीं होगा। ऐसे में पीयू पहले पुराने कर्मियों को लाभ दे। सूत्रों का कहना है कि इन रिक्तियों के लिए जो विज्ञापन जारी हो रहा है वह केवल नाम का है, भर्तियां नहीं होंगी। लेकिन पीयू ऐसा क्यों कर रहा है, यह समझ से परे है। इसको लेकर कर्मियों में लगातार आक्रोश पनप रहा है। कर्मचारी नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed