फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   students not in favour of punjab university decision on summer vacations

पीयू के फैसले से छात्र नाराज, बोले- गर्मियों की छुट्टिया जरूरी नहीं है, कोर्स पूरा कराया जाए

Mon, 11 May 2020 01:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 11 May 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
students not in favour of punjab university decision on summer vacations
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गर्मियों के अवकाश अचानक घोषित करने के निर्णय का छात्रों ने विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि पीयू की ओर से यह एकतरफा निर्णय लिया गया है। छात्र नेताओं ने पहले ही पीयू से कह दिया था कि गर्मियों की छुट्टियों की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाने की योजना बनाई जाए और समय से कोर्स करवाया जाए। छात्रों का आरोप है कि पीयू को छात्रों के भविष्य की चिंता की बजाय गर्मियों की छुट्टियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पीयू अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। साथ ही यूजीसी की ओर से जारी छुट्टियों की तिथि को लागू किया जाए या घोषित की गई एक माह की छुट्टियों में से कटौती की जाए। छुट्टियां सभी ने कर ली हैं। इस समय देश के भविष्य यानी छात्रों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। यूजीसी की ओर से कुछ दिनों पहले एग्जामिनेशन व एकेडमिक कैलेंडर बनाने के लिए कोहाड़ कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी में पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार शामिल थे।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि कमेटी ने गर्मियों की छुट्टियां एक जून से 30 जून तक घोषित करने की सिफारिश यूजीसी से की थी, लेकिन यूजीसी ने इन छुट्टियों पर कैंची चला दी। वह इसलिए कि छुट्टियां पहले ही बहुत हो गई। यूजीसी ने एक माह की जगह छुट्टियां 16 जून से 30 जून तक कीं यानी 15 दिन के अवकाश पर्याप्त बताए थे। हालांकि विश्वविद्यालयों को भी स्थितियों को देखते हुए अपने स्तर पर भी निर्णय लेने को कहा था। छात्रों का कहना है कि पीयू को तो कम से कम यूजीसी के नियमों का पालन करना चाहिए था, क्योंकि कमेटी में यहां के मेंबर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं छात्र नेता

छात्रों को चिंता सता रही है कि पढ़ाई कैसे पूरी होगी। कक्षाएं लगाई जाएंगी या नहीं, लेकिन पीयू को चिंता छुट्टियों की है और यह छुट्टियां घोषित भी कर दीं जबकि ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर कोर्स पूरा करवाया जाना चाहिए था ताकि छुट्टियां पड़ती भी तो छात्र तैयारी कर लेते।
- निखिल नरमेटा, अध्यक्ष एनएसयूआई पीयू

छुट्टियों के निर्णय पर विचार हो
गर्मियों के अवकाश का निर्णय एकतरफा है। इस पर विचार हो। समय से कोर्स पूरा करवाना चाहिए था। उन छात्रों को भी ऑनलाइन कक्षाओं के दायरे में लाना चाहिए था जो अभी दूर हैं। इसके लिए पीयू को योजना बनानी चाहिए थी।
- प्रिया शर्मा, कैंपस सचिव, एबीवीपी

छात्रों के हित के बारे में नहीं सोच रहा पीयू
जब पीयू के छात्रों ने व शिक्षकों ने घर बैठकर कई दिन की छुट्टियां काट ली हैं तो फिर छुट्टियों की जरूरत कहां पड़ी। छात्रों के बारे में पीयू ने सोचना बंद कर दिया है। उन्हें अपने हितों से मतलब है। इस समय ऑसनलाइन कक्षाओं के जरिये पीयू को सिलेबस पूरा करवाना चाहिए था।
- विजय कुमार, अध्यक्ष, आइसा

निर्णय पर पुनर्विचार करे पीयू
पीयू की ओर से यदि सभी विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा करवा दिया जाता तो छुट्टियों की बात समझ में आती। क्योंकि उसके बाद छात्र भी छुट्टियों में पूरे सिलेबस की तैयारी घर बैठकर कर लेते, लेकिन अब यह निर्णय छात्रों के हित में नहीं है। इस पर पीयू पुनर्विचार करे।
- मनप्रीत सिंह माहल, ज्वाइंट सेक्रेटरी, पीयूसीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed