उलझन: कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी परेशान, सीबीएसई ने नहीं बताया-10वीं में उन्हें पास किया जाएगा या फेल
शिक्षा विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन पर ऐसे विद्यार्थी रोजाना फोन कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें भी इस सेशन के अनुसार इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास किया जाएगा? हालांकि सीबीएसई के निर्देशों के बिना शिक्षकों के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी तक के निर्देशों के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह बाद में परीक्षा दे सकता है।
शिक्षक भी नहीं दे पा रहे विद्यार्थियों के जवाब
गणित विषय विशेषज्ञ हेमलता ने बताया कि पिछले वर्ष के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी परीक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं, लेकिन सीबीएसई के निर्देशों के बिना हम भी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं कई विद्यार्थी ये भी पूछ रहे हैं कि अगर परीक्षा नहीं होनी तो हम 11वीं की तैयारियां शुरू कर दें।
क्या परीक्षा शुल्क भी वापस होगा
विद्यार्थी थोड़ा इंतजार करें
अभी तक पिछले वर्ष के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को लेकर सीबीएसई ने कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। विद्यार्थी थोड़ा इंतजार करें। - रमा शर्मा, पीआरओ, क्षेत्रीय दफ्तर सीबीएसई, पंचकूला