फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheating in haryana board exam of 10th and 12th class, special report

10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू, सख्ती के दावे हुए फेल, जमकर चली नकल

Wed, 08 Mar 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 08 Mar 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
cheating in haryana board exam of 10th and 12th class, special report
हरियाणा स्कूल एजूकेशन बोर्ड एग्जाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। वहीं नकल पर लगाम लगाने के बोर्ड के सारे दावे फेल हो गए। नियमित विद्यार्थियों के साथ ही ओपन स्कूल के बच्चों ने परीक्षा दी। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे, इतना ही नहीं गावों में सरपंचों तक को जिम्मेदारी दी गई थी कि नकल को रोका जाए।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए उड़न दस्तों का गठन किया था और परीक्षा केद्रों के आसपास धारा 144 लगा दी गई थी, इसके बावजूद प्रदेश भर में जमकर नकल चली। सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी, पानीपत, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी सहित अधिकतर जिलों में नकल के मामले सामने आए हैं। नकल करवाने वाले दिनभर पुलिसकर्मियों को छकाते रहे। गन्नौर में नकल करते पांच छात्र पकड़े गए।
विज्ञापन


सोनीपत में तो पुलिस ने बल प्रयोग कर ऐसे युवकों को खदेड़ा। बोर्ड प्रबंधन ने नकल करने वाले छात्रों और परीक्षा केंद्र प्रभारियों को कोताही पाए जाने पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। भिवानी के बौंदकला में ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर नकल का बोलबाला रहा। बौंदकलां पहुंचे बोर्ड सचिव अनिल नागर ने जहां दो परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों को रिलीव कर दिया है तो दो परिक्षार्थियों को नकल करते भी पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागर ने एचएचवीएन सीनियर सेकंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र और आदर्श सीनियर सेकंडी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर दो शिक्षकों को रिलीव कर दिया। सोनीपत में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की नकल विहीन परीक्षा कराने की पोल पहले ही दिन खुल गई। नकल कराने के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग कोई भी पीछे नहीं रहे।

नकल कराने को परीक्षा केंद्र में कोई दीवार कूदकर पहुंच गया तो किसी ने अपनों को खिड़की से नकल पकड़ा दी और पुलिस कई जगह मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने कई जगह जरूर कड़ा रुख अपनाते हुए परीक्षा केंद्र के पास नकल कराने पहुंचे युवकों पर लाठियां बरसाई और उनको दौड़ा दिया। परीक्षा में नकल करने पर गन्नौर में 5 छात्रों का बोर्ड की टीम ने केस बनाया।

परीक्षा के दौरान सोनीपत, गोहाना, गन्नौर क्षेत्र में धारा 144 की धज्जियां सरेआम उड़ती नजर आई और फोटो स्टेट की दुकानें भी खुली रही।जींद डीईओ वंदना गुप्ता के अनुसार दसवीं की परीक्षा के दौरान दो केस बनाए गए हैं। सफीदों में बीईओ फ्लाइंग द्वारा तीन केस बनाए गए हैं। 12वीं की परीक्षा में एक केस बनाया गया है। महेंद्रगढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी चौक पर जमकर नकल हुई।


सैनी स्कूल परीक्षा केंद्र पर भी बाहरी हस्तक्षेप रहा। उड़नदस्तों के सामने दीवारों के ऊपर चढ़कर लोगों ने कक्षाओं में पर्चियां डालीं। नकल रोकने के नाम पर केवल मात्र औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं जबकि सेंटर के अंदर कोई सख्ती नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed