{"_id":"607ec7ec8ebc3e59100866fa","slug":"chandigarh1618921452","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साये में रामनवमी : आज चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन, अनिवार्य सेवाओं को ही मंजूरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना के साये में रामनवमी : आज चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन, अनिवार्य सेवाओं को ही मंजूरी
Wed, 21 Apr 2021 02:37 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:37 AM IST
सार
चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए ही प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्राइसिटी लॉकडाउन लगाने का सुझाव सोमवार को दोनों राज्यों को भेजा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मंगलवार को अष्टमी पर मंदिरों में खूब भीड़ उमड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब आज एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मोहाली और पंचकूला में भी लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। मोहाली में लॉकडाउन के लिए पंजाब सरकार तैयार हो गई लेकिन पंचकूला के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बेहद वृद्धि देखी गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए ही प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्राइसिटी लॉकडाउन लगाने का सुझाव सोमवार को दोनों राज्यों को भेजा था।
विज्ञापन
इस पर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा की, जिसके बाद सीएम ने मोहाली में बुधवार को लॉकडाउन लगाने की मंजूरी दे दी। हालांकि पंचकूला की तरफ से जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मोहाली और चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने दोनों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से बात की थी, ताकि बुधवार को एक साथ ट्राइसिटी में लॉकडाउन लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए यह सख्ती जरूरी है। बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया था। इस दौरान किसी के भी बाहर निकलने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन बावजूद शहर भर में गतिविधियां जारी रही थीं, लेकिन आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर मार्किटें बंद रही थी।