फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh private schools, dummy class earners, take action on schools

डमी क्लास के नाम पर मोटी कमाई करने वाले स्कूलों पर अब होगी कार्रवाई!

Sat, 28 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
chandigarh private schools, dummy class earners, take action on schools
- फोटो : File Photo
शहर में डमी क्लास के नाम पर मोटी कमाई करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ब्रिटिश और एसडी-32 स्कूल के खिलाफ सीबीएसई और यूटी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजेगा। इन दोनों स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस संबंध में सीसीपीसीआर चेयरपर्सन की ओर से रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चाइल्ड राइट्स कमीशन ने सेक्टर-44 स्थित ब्रिटिश स्कूल और सेक्टर-24 स्थित एसडी स्कूल में छापेमारी कर स्कूलों में डमी क्लास का मामला पकड़ा था। जांच के समय स्कूलों के रिकार्ड में तो स्टूडेंट्स थे, लेकिन क्लास में स्टूडेंट्स नहीं मिले। सेक्टर-24 एसडी स्कूल में बुधवार को कमीशन की टीम ने छापेमारी की थी। स्कूल की क्लास में एक भी स्टूडेंट हाजिर नहीं मिला स्कूल प्रिंसिपल भी इस मामले में कोई सही जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर स्कूल में तीन लैब और एक हॉल में क्लास बनाई गई थी। उधर कुछ रोज पहले ब्रिटिश स्कूल में की गई छापेमारी में भी आधे से अधिक स्टूडेंट्स गायब मिले थे। कमीशन की टीम ने मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कोलिजिएट स्कूल और सेक्टर-36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी छापेमारी की थी, लेकिन इन स्कूलों में टीम को कोई खामी नहीं मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक हाई स्कूल मामले में 31 को सुनवाई 

chandigarh private schools, dummy class earners, take action on schools
school admission - फोटो : File Photo
विवेक हाई स्कूल मामले में 31 को सुनवाई 
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में सातवीं क्लास के छात्र की स्कूल प्रिंसिपल द्वारा पिटाई मामले में चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने 31 जनवरी को अगली सुनवाई तय की है। जानकारी के अनुसार कमीशन ने स्कूल काउंसलर से स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग रिपोर्ट मांगी है। कमीशन इस मामले में अगली सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट यूटी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप देगा।  

कमीशन ने डमी क्लास चलाने वाले स्कूलों के खिलाफ शिकायत पर छापेमारी की है। ब्रिटिश और सेक्टर-24 स्थित एसडी स्कूल में डमी क्लास का मामला सामने आया है। दोनों स्कूलों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई के लिए सीबीएसई को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शुक्रवार को इस संबंध में कमीशन ने फैसला ले लिया है।
प्रोफेसर देवी सिरोही, चेयरपर्सन चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोडेक्टशन ऑफ चाइल्ड राइट्स चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed