{"_id":"5cf892ccbdec2207237e4019","slug":"chandigarh-panchkula-mohali-students-performance-review-in-neet-2019-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट 2019: ओवरऑल रिजल्ट सुधरा, पर रैंकिंग में पिछड़े ट्राइसिटी के स्टूडेंट, टॉप 50 में एक भी नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट 2019: ओवरऑल रिजल्ट सुधरा, पर रैंकिंग में पिछड़े ट्राइसिटी के स्टूडेंट, टॉप 50 में एक भी नहीं
Thu, 06 Jun 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
NEET PG 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट 2019 के ओवर ऑल रिजल्ट में तो सुधार हुआ है, लेकिन रैंकिंग के मामले में ट्राइसिटी पिछड़ गया है। टॉप 50 में एक भी विद्यार्थी नहीं आया। जबकि पिछली बार चार स्टूडेंट थे। इस साल टॉप 100 में चंडीगढ़ के दो छात्र ही जगह बना पाए हैं, इनकी भी रैंकिंग 90 पार ही है। चंडीगढ़ को मेडिकल स्टूडेंट का हब माना जाता है। यहां पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 सहित पेरी फेरी में कई बड़े प्राइवेट मेडिकल संस्थान हैं। जहां पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर करियर बनाने का भी मौका छात्रों के पास होता है।
पिछली बार टॉप-50 में थे 4 स्टूडेंट
नीट- 2018 परीक्षा परिणामों की बात करें तो टॉप 100 में ट्राइसिटी के 6 स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी। महक अरोड़ा ऑल इंडिया रैंक 31 के साथ ट्राइसिटी टॉप किया था। महक ने 720 में से 671 नंबर लेकर 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके अलावा मेघा शर्मा 44वां रैंक, पारुल बैरी 666 अंकों के साथ 47वां रैंक, सागर मिश्रा 666 अंकों के साथ 49वां रैंक, वैभव गर्ग 69वां रैंक और ईश्वक अग्रवाल 90वां रैंक लेकर आए थे। इसके अलावा टॉप 500 में भी शहर के कई स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन इस बार टॉप 50 में एक भी स्टूडेंट अपनी जगह नहीं बना पाया।

ओवर ऑल रिजल्ट के मामले में चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर
एनटीए ने इस बार राज्यवार क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या भी जारी की है, जिसमें 73.24 फीसदी के साथ चंडीगढ़ तीसरे, जबकि दिल्ली 74.90 प्रतिशत के साथ पहले और हरियाणा 73.41 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं आंध्रप्रदेश 70.72 प्रतिशत के साथ चौथे व राजस्थान 69.66 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर रहा है। पिछले साल 74.30 प्रतिशत के साथ राजस्थान इस सूची में पहले स्थान पर रहा था। चंडीगढ़ के रिजल्ट में 1.43 फीसदी का सुधार आया है।
परीक्षा के लिए 15.19 लाख अभ्यर्थियों हुआ था पंजीकरण
चंडीगढ़ में नीट परीक्षा के लिए 1657 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 1562 स्टूडेंट्स बैठे, 95 गैर हाजिर रहे। जबकि 1144 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। यह परीक्षा 5 मई 2019 को हुई थी। नीट का कट ऑफ स्कोर सामान्य वर्ग में इस साल 134 अंक रहा जो पिछले साल 119 रहा था। पेपर 720 अंकों का ही हुआ था। पेपर पैटर्न में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया।
देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। एमबीबीएस या बीडीएस कोर्सेज के लिए क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थी को नीट में कम से कम 50 परसेंटाइल जरूरी हैं। एसी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 40 परसेंटाइल और फिजिकली चैलैंज्ड के लिए 45 परसेंटाइल निर्धारित है।