फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vivek High School increase in the tuition fees, chandigarh news

विवेक हाई स्कूल ने ट्यूशन फीस में की करीब डेढ़ गुना की बढ़ोतरी

Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vivek High School increase in the tuition fees, chandigarh news
school admission - फोटो : File Photo
शहर के प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगान में यूटी प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को 10 फीसदी से अधिक फीस बढ़ोतरी नहीं करने के निर्देश हैं। नई पॉलिसी के तहत तो प्राइवेट स्कूल 8 फीसदी से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। लेकिन प्राइवेट स्कूलों ने लकी ड्रा के बाद फीस स्ट्रक्चर अभिभावकों को भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने सोमवार को अभिभावकों को नया फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने सिर्फ ट्यूशन फीस में ही डेढ़ गुना तक इजाफा करने का फैसला लिया है। साथ ही अभिभावकों से लिखित में जवाब मांगा है कि वो अपने बच्चे को स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं या नहीं। 
विज्ञापन


विवेक हाई स्कूल प्रबंधन की ओर से सोमवार अभिभावकों को नोटिस जारी किया है। जिसके तहत अप्रैल 2017 सत्र से नया फीस स्ट्रक्चर लागू करने की बात कही गई है। नोटिस के तहत  प्री-नर्सरी से तीसरी क्लास की क्वॉटर फीस 21500, चौथी से दसवीं तक 23000 और 11वीं से 12वीं क्लास की 29000 ट्यूशन फीस तय की गई है। जबकि 2016 सत्र में यूकेजी स्टूडेंट की तीन महीने की ट्यूशन फीस 15 हजार थी, जिसे बढ़ाकर पहले क्लास में 21,500 रुपये कर दिया गया है। 2016 सत्र की कुल ट्यूशन फीस 60 हजार से बढ़कर 2017 में करीब 86 हजार हो जाएगी। फीस में डेवलेपमेंट फंड और बस की फीस शामिल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद लिया फैसला

Vivek High School increase in the tuition fees, chandigarh news
school admission - फोटो : Demo Pic
अभिभावकों का कहना है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में फीस नहीं बढ़ाने के फैसले के तुरंत बाद विवेक हाई स्कूल ने फीस बढ़ोतरी का फैसला लिया है। उधर फीस बढ़ाने के मामले में स्कूल चेयरमैन एचएस मामिक के अनुसार फीस में दस प्रतिशत बढ़ोतरी ही की गई है।  

27 जनवरी को फीस पॉलिसी पर होगी महत्वपूर्ण मीटिंग
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए अभी तक यूटी प्रशासन कोई पॉलिसी फाइनल नहीं कर सका है। जानकारी के अनुसार यूटी प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार की फीस पॉलिसी को अडॉप्ट करने संबंधी फाइल एडवाइजर के पास भेजी है। इस मामले में 27 जनवरी को शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह, डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और एडवाइजर परिमल राय की बैठक होगी। बैठक में फीस पॉलिसी को रिव्यू और उसमें संशोधन पर चर्चा होगी। प्रशासक से मंजूरी के बाद पॉलिसी को अंतिम अप्रूवल के लिए एमएचए भेजा जाएगा। 

छात्र की पिटाई मामले में हुई विवेक स्कूल प्रिंसिपल और दो टीचर्स की पेशी 
23 दिसंबर 2016 को विवेक हाई स्कूल में सातवीं क्लास के छात्र की पिटाई मामले में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से गठित कमेटी के सामने पेशी हुई। विभाग की ओर से पेशी में स्टूडेंट्स के अभिभावकों को भी बुलाया गया था। पूरे मामले में विवेक स्कूल की ओर से अपना पक्ष रखा गया। जानकारी के अनुसार कमेटी ने स्टूडेंट को बयान दर्ज कराने को कहा है। इस मामले में अब स्टूडेंट भी अपना पक्ष रखेगा। उधर चंडीगढ़ कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स के सामने भी विवेक हाई स्कूल प्रिंसिपल और चेयरमैन की पेशी थी। लेकिन स्कूल वकील ने शिक्षा विभाग की पेशी का हवाला देते हुए छूट मांगी। कमीशन ने मामले में 25 जनवरी को पेश होने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed