फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vedic mathematics teaching system started at haryana schools to finish fear of subject

बच्चों में मैथमैटिक्स का खौफ खत्म करेगा ये तरीका, आप भी अपना सकते हैं

Fri, 17 Mar 2017 04:46 PM IST
धर्मेंद्र यादव/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
धर्मेंद्र यादव/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 17 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
vedic mathematics teaching system started at haryana schools to finish fear of subject
बच्चों में मैथमैटिक्स का खौफ खत्म करेगा ये तरीका
बच्चों में मैथमैटिक्स का खौफ खत्म करने के लिए विशेष कवायद की गई है। इससे बच्चों में जहां गणित का डर खत्म होगा, वहीं अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने वैदिक मैथ पढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा लिये हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित कमेटी ने पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर सूबे के 120 खंडों के एक-एक स्कूलों में वैदिक मैथ पढ़ाए जाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


इस शैक्षणिक सत्र से केवल नौंवी कक्षा के बच्चों को वैदिक मैथ पढ़ाया जाएगा। दरअसल, प्रदेश के स्कूलों में वैदिक मैथ पढ़ाने जाने की मांग पिछले साल रिटायर्ड जज व वैदिक मैथ के पहले पीएचडी डा. एसके कपूर ने सीएम मनोहरलाल खट्टर को मेल भेजकर की थी। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरकत में आया और शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक के गणित प्रवक्ता राकेश भाटिया को रिसोर्स पर्सन के तौर पर अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


इसके बाद सभी जिलों के डीईओ से मशविरा और विशेषज्ञों के साथ मंथन के बाद वैदिक मैथ पढ़ाए जाने की रजामंदी हुई। इसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। सूत्र बताते हैं कि कमेटी ने इसी शैक्षणिक सत्र से पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर मैथ पढ़ाए जाने की संस्तुति दी है। कमेटी ने पहले चरण में प्रदेश के 120 खंडों के एक-एक स्कूल में नौंवी कक्षा के बच्चों को वैदिक मैथ पढ़ाए जाने के लिए राज्य सरकार को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से नियुक्त रिसोर्स पर्सन गणित प्रवक्ता राकेश भाटिया ने बताया कि वैदिक मैथ इसी सत्र से नौंवी कक्षा के बच्चों को पढ़ाए जाने की तैयारी पूरी हो गई है। केवल सरकार की हां का इंतजार है। कमेटी ने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। एससीईआरटी शिक्षकों को तीन दिन ट्रेनिंग देगी।

ये हैं कमेटी के एक्सपर्ट

vedic mathematics teaching system started at haryana schools to finish fear of subject
बच्चों में मैथमैटिक्स का खौफ खत्म करेगा ये तरीका
वैदिक मैथ पढ़ाने जाने की रुपरेखा तैयार करने वाली कमेटी में वैदिक मैथ के पहले पीएचडी डा. एसके कपूर, विद्या भारती संस्था के प्रमुख देवेंद्र देशमुख, हरियाणा प्रमुख राकेश भाटिया, सह प्रमुख गुलशन छाबड़ा व एससीईआरटी से एचओडी सुनील बजाज शामिल हैं।

इसलिए वैदिक मैथ पढ़ाए जाने की सिफारिश
फिलहाल चल रहे मैथड में गुणा करने का केवल एक तरीका है। जबकि, वैदिक मैथ में गुणा करने के 15 आसान तरीके हैं। शिक्षा बोर्ड के रिसोर्स पर्सन राकेश भाटिया ने बताया कि जिस फार्मूले से मिनट लगती हैं, वैदिक मैथ में सेकेंड्स में काम होता है। कहा जा सकता है कि वैदिक मैथ पढने वाला बच्चा ज्यादा तेजी से सवालों के जवाब दे सकता है। गुणा, भाग, पहाड़े, स्क्वेयर, क्यूब रूट, गुणननखंड आदि को बच्चा मौखिक बता सकता है।

वैदिक मैथ पढ़ाए जाने के प्रस्ताव को शिक्षा बोर्ड ने अनुमोदित कर दिया है। सिलेबस भी तैयार करा लिया है। अब सरकार की अनुमति का इंतजार है।
डा. जगबीर सिंह
- चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed