फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   upsc civil services exam 2018 in chandigarh

सिविल सर्विसेज प्री एग्जाम में 13 हजार उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, ऐसे प्रश्न पूछ गए

Mon, 04 Jun 2018 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jun 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
upsc civil services exam 2018 in chandigarh
परीक्षा देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स
चंडीगढ़ के 34 सेंटर में 13 हजार उम्मीदवारों ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज प्री एग्जाम दिया। शहर के सभी सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षा में भाग लेने आए उम्मीदवारों के लिए गाइड लाइन सेंटर के बाहर लगाई गई थी। यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्री एग्जाम के पहले चरण की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई। इसमें दोनों चरणों में उम्मीदवारों को 200 प्रश्न हल करने थे। दोनों प्रश्न पत्र 400 अंक का था।
विज्ञापन


प्रत्येक प्रश्न दो अंक के थे। पहला प्रश्न पत्र जनरल स्टडीज का हुआ। इसमें उम्मीदवारों से करेंट अफेयर्स, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, विज्ञान, इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। वहीं दूसरा एप्टीट्यूट टेस्ट हुआ था। यह पेपर भी इस बार लंबे सवालों का था। आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में ट्रिपल-ई यानी इनवायरमेंट, इकोनॉमी और इकोलॉजी का भी बोलबाला रहा और खासी संख्या में इन विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। विशेषज्ञों के अनुसार पेपर संतुलित रहा और बेहतर रहा। सवाल स्तरीय थे।
विज्ञापन


डीएवी कालेज सेक्टर - 10 में परीक्षा देने आए उम्मीदवार सुजीत सिंह ने बतया कि  सामान्य अध्ययन के पहले प्रश्नपत्र में आए 100 सवालों में 18 सवाल इतिहास, 11 सवाल राज व्यवस्था, 16 सवाल अर्थव्यवस्था, 10 सवाल विज्ञान प्रौद्योगिकी, 10 सवाल समसामयिकी, आठ सवाल पर्यावरण प्रौद्योगिकी, 11 सवाल भूगोल, तीन सवाल कला संस्कृति, तीन सवाल कृषि प्रौद्योगकी और तीन सवाल सामान्य विविध के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा में क्वालीफाइंग पेपर की परीक्षा में कुल 80 सवालों में गणित के 20, सांख्यिकी के 14, प्रायिकता के पांच, रीजनिंग के 16 और गद्यांश के 25 प्रश्न पूछे गए। यूपीएससी परीक्षा केएक्सपर्ट्स टीचर कुनाल सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे सवाल आए, जिनके लिए नॉलेज के साथ अवेयरनेस जरूरी थी। जीएसटी, बालू खनन, जीपीएस तकनीक, आधार कार्ड जैसे मुद्दों से जुड़े सवाल ऐसे हैं जो दैनिक जीवन में कहीं न कहीं आपको प्रभावित करते हैं और इन मुद्दों के प्रति आप जागरूक हैं तो जवाब ढूंढने के लिए किसी किताब की जरूरत नहीं। ऐसे सवाल साफ इशारा कर रहे हैं कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का ट्रेड तेजी से बदल रहा है।


इतिहास से जुड़े कुल 23 सवाल पूछे  गए और इनमें सर्वाधिक 15 सवाल मॉर्डन इंडिया से संबंधित थे। हालांकि उन्होंने पहले ही यह अनुमान लगाया था कि इतिहास से जुड़े सर्वाधिक सवाल मॉर्डन इंडिया से जुड़े हो सकते हैं और इनकी संख्या 12 तक हो सकती है।  गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-42 में एग्जाम देने आए स्टूडेंट्स अमनदीप सिंह नेे बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल दोनों पेपर कठिन थे। इसमें अधिकतर प्रश्न लोगाें के लिए लागू की गई योजनाओं के बारे में थे। वहीं एग्जाम देने के लिए शहर के डीएवी कालेज सेक्टर -10, गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11, जीसीजी - 42 सहित शहर में 34 सेंटर बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed