{"_id":"5d5a3f598ebc3e89b4553592","slug":"university-grant-commission-decision-to-do-inspection-of-working-hours-of-college-professors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों पर यूजीसी ने लगाई लगाम, प्रोफेसर ने कितने दिन पढ़ाया, यूनिवर्सिटी टीम करेगी मॉनीटरिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों पर यूजीसी ने लगाई लगाम, प्रोफेसर ने कितने दिन पढ़ाया, यूनिवर्सिटी टीम करेगी मॉनीटरिंग
Mon, 19 Aug 2019 11:50 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में कितने दिन स्टूडेंट्स को कितना पढ़ाया गया, इसकी जांच अब हर साल होगी। इसके लिए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं। कहा है कि शैक्षिक सत्र के दौरान विश्वविद्यालय अपनी टीम भेजकर कॉलेजों में चेक करवाएं और इसकी रिपोर्ट भी दी जाए। साथ ही टीम यह भी जानकारी लेगी कि कॉलेज में कितने माह में कितना कोर्स पूरा हुआ।
इसके अलावा छात्रों का फीडबैक भी लिया जाएगा। देश के कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने यूजीसी को यह बात पहुंचाई कि उनका कोर्स समय पर पूरा नहीं हो पाता। प्राइवेट कॉलेज में तैनात शिक्षक गंभीरता से शिक्षण कार्य को नहीं ले रहे हैं। इससे कोर्स भी पूरा नहीं हो पाता और न ही रिजल्ट अच्छा रहता।
सूत्रों का कहना है कि इसी को यूजीसी ने गंभीरता से लेते हुए सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्राइवेट कॉलेजों के अलावा सरकारी कॉलेजों में भी टीम के जरिये निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि यह आदेश इसी वर्ष से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र के दौरान टीम तीन बार कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। यह टीम यह भी जानकारी लेगी कि कॉलेज में कितने माह में कितना कोर्स पूरा हुआ। साथ ही छात्रों का फीडबैक भी लिया जाएगा। छात्रों ने असंतोष जताया तो इसकी रिपोर्ट भी अलग से बनाई जाएगी, जो यूजीसी को जाएगी।