फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   university grant commission circular for universities regarding affiliation to colleges

व्यवस्था बदलीः यूजीसी ने कसा शिकंजा, अब हर कॉलेज को मान्यता नहीं दे पाएगी यूनिवर्सिटी

Mon, 15 Jul 2019 02:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jul 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
university grant commission circular for universities regarding affiliation to colleges
फाइल फोटो
यूजीसी विश्वविद्यालयों पर कॉलेजों को मान्यता देने को लेकर शिकंजा कसने जा रहा है। अब अपनी मनमर्जी से हर कॉलेज को मान्यता नहीं मिलेगी। इसके लिए तय होगा कि साल में कितने कॉलेजों को और किन शर्तों पर मान्यता दी जाए। देशभर के विश्वविद्यालय नए कॉलेजों को मान्यता देते हैं। उसके मानक भी निर्धारित हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कई विश्वविद्यालयों ने आंखें बंद करके कॉलेजों को मान्यता दे दी। मानकों का भी ध्यान नहीं रखा। सैकड़ों की संख्या में कॉलेजों को मान्यता एक ही विश्वविद्यालय से मिली तो यूजीसी ने इसे गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि मान्यता देने के मानकों में कुछ बदलाव की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


हर विश्वविद्यालय को लक्ष्य दिया जाएगा कि वह कितने कॉलेजों को मान्यता देंगे। यदि उससे अधिक कॉलेजों को मान्यता दी गई तो विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई भी हो सकती है। माना जा रहा है कि अगस्त में यह आदेश सभी विश्वविद्यालयों को जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जिन कॉलेजों के मानक अभी विश्वविद्यालय पूरे नहीं करा पाए हैं इसको लेकर भी विश्वविद्यालयों से यूजीसी जवाब मांगने जा रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय समय समय पर इसको लेकर बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed