{"_id":"578a69cf4f1c1bb17b13e8cf","slug":"umesh-upadhyay-vijay-sahgal-4g-journalism-trend-of-media-punjab-university-reliance-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में सेमिनार, सोशल मीडिया में 4जी जर्नलिज्म पर बोले वरिष्ठ पत्रकार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में सेमिनार, सोशल मीडिया में 4जी जर्नलिज्म पर बोले वरिष्ठ पत्रकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
पंजाब यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में आयोजित सेमिनार में सोशल मीडिया में 4जी जर्नलिज्म के भविष्य पर मीडिया विशेषज्ञ। सोशल मीडिया में 4जी पत्रकारिता का नया अवतार है। इस खास मीडिया ने अखबार और टीवी को भी पीछे छोड़ दिया है। कुछ इस तरह के विचार शनिवार को पीयू के पत्रकारिता विभाग की ओर से 4जी-पत्रकारिता थीम पर आयोजित कार्यक्रम में रखे गए। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार विजय सहगल की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था।
इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेजिडेंट एंड मीडिया डायरेक्टर और वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय ने सोशल मीडिया की तेज होती रफ्तार को लेकर कई रोचक तथ्य रखे। उमेश ने फ्रांस और तुर्की में हुई दो ताजी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह फेसबुक और ट्विटर मीडिया ने अपना असर बड़े स्तर पर दिखाया। तुर्की के राष्ट्रपति के फेसबुक पर आह्वान के बाद तुर्की की जनता सेना के खिलाफ चंद घंटों में सड़कों पर उतर आई। उमेश ने इंटरनेट की बढ़ती सक्रियता को पत्रकारिता में बड़ा बदलाव बताया है।
उमेश के अनुसार 4जी पत्रकारिता से सबसे बड़ा असर टीवी पर पड़ने वाला है। 15 से 35 की उम्र के युवाओं के बीच अब सोशल मीडिया जानकारी का मुख्य स्रोत हो चुका है। ऐसे में नए मीडिया में ही कैरियर की भी संभावनाएं अधिक हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रिंट मीडिया से जुड़े लोगों को न्यू मीडिया के साथ खुद को अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यूजीसी-सीईसी डायरेक्टर प्रो. राजबीर सिंह और पीयू पत्रकारिता विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर जयंत पेटकर ने भी शिरकत की। प्रो. पेटकर ने बताया कि विजय सहगल पंजाब यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के पहले बैच के स्टूडेंट रहे हैं। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विजय सहगल एक बेहतर पत्रकार ही नहीं, एक अच्छे शिक्षक भी थे। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता की बारीकियों को उन्होंने डिजिटल कंटेंट में तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।