{"_id":"5bb9dda5867a55682a4e1be2","slug":"ugc-started-47-online-courses-for-all-india-students-in-punjab-university-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने शुरू किए 47 ऑनलाइन कोर्स, पीयू के जरिए आप भी उठाएं फायदा...पढ़ें जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजीसी ने शुरू किए 47 ऑनलाइन कोर्स, पीयू के जरिए आप भी उठाएं फायदा...पढ़ें जानकारी
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
online course
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन एजुकेशन का चलन लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए यूजीसी भी पूरी तरह तैयार है। इसे ध्यान में रखते हुए देशभर के विद्यार्थियों के लिए 47 कोर्सेज शुरू किए गए हैं। ऑनलाइन कोर्स के लिए विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर चुने गए हैं। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के डायरेक्टर प्रो. प्रशांत कुमार गौतम। चयन के बाद वह देशभर के 835 स्टूडेंट्स का ऑनलाइन कैरियर तैयार कर रहे हैं।
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से स्वयं नामक वेबसाइट शुरू की गई है। इस वेबसाइट के जरिये तमाम विभाग कार्य कर रहे हैं। यूजीसी ने भी इस दिशा में बड़ा कदम उठाया और शुरू कर दिए ऑनलाइन कोर्स। पीयू के प्रो. प्रशांत गौतम ने टूरिज्म प्लानिंग एंड सिस्टेनेबल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। देशभर से 835 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। यह सर्टिफिकेट कोर्स पांच माह का है, जो शुरू कर दिया गया है। यह कोर्स 10 अक्टूबर तक चलेगा।
ऐसे पढ़ाया जा रहा
प्रो. प्रशांत गौतम कोर्स से संबंधित सभी जानकारियों की वीडियो वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। इसके अलावा प्रो. गौतम नोट्स भी तैयार कर ऑनलाइन पढ़ाते हैं। उससे संबंधित विद्यार्थियों के जो सवाल होते हैं, उनका लिखित में ही ऑनलाइन जवाब देते हैं। हर सप्ताह दो से तीन वीडियो अपलोड किए जाते हैं। ऑनलाइन ही विद्यार्थियों का टेस्ट भी लिया जाता है।
विज्ञापन
ये होंगे लाभ
- स्टूडेंट्स इस सर्टिफिकेट का प्रयोग टूरिज्म के नए कोर्स के लिए कर सकते हैं, इससे उन्हें वरीयता मिलेगी।
- कैरियर के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।
स्वयं नामक एक प्लेटफार्म है, जिसके जरिये यूजीसी ने कोर्सेज शुरू किए हैं। उसी में एक कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई मैं करवा रहा हूं। स्टूडेंट्स को कोर्स पूरा होने के बाद यूजीसी सर्र्टिफिकेट भी जारी करेगा।
-- प्रो. प्रशांत कुमार गौतम, डायरेक्टर, यूआईएचटीएम