फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UBS, Punjab University Going to Start MBA Enterprenure for International Market

पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहा एमबीए इंटरप्रेन्योर, अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बनाई गई योजना

Thu, 09 May 2019 12:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
UBS, Punjab University Going to Start MBA Enterprenure for International Market
फाइल फोटो
पंजाब विश्वविद्यालय के यूबीएस सेंटर से अब एमबीए इंटरप्रेन्योर शुरू होने जा रहा है। इसका प्रस्ताव यूबीएस की ओर से तैयार किया गया है जो सिंडिकेट की बैठक में आ रहा है। इस पर मुहर लगेगी। इसके अलावा कई अन्य संकायों से शुरू होने वाले नवीन कोर्सेज के प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी। यूबीएस की ओर से लगभग 15 विषयों में एमबीए कराया जा रहा है। अब एमबीए इंटरप्रेन्योर शुरू किए जाने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए शिक्षकों ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। सिलेबस भी विदेशी विश्वविद्यालय व आईआईएम की भांति मजबूत बनाया गया है जिससे यहां यूबीएस कहीं कमजोर साबित न हो। प्रथम चरण में यूबीएस की ओर से 50 सीटों का निर्धारण किया गया है। दूसरे चरण में यह सीटें बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन


एमबीए की 120 सीटें फुल
पंजाब विश्वविद्यालय के यूबीएस विभाग ने एमबीए के दाखिले कैट के जरिये किए हैं और सभी 120 सीटें फुल हो गई हैं। 750 से ज्यादा विद्यार्थी वेटिंग लिस्ट में हैं। पीयू का आईआईएम कोलकाता के साथ करार था। इस बार कैट एग्जाम इसी संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। कैट में बाजी मारने वाले विद्यार्थियों का यूबीएस की टीम ने ग्रुप डिस्कशन करके उनके दाखिले किए हैं। यहां दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। पीयू के लुधियाना सेंटर पर एमबीए करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम है। सूत्रों का कहना है कि यदि वहां के सेंटर का भी एमओयू आईआईएम के जरिये साइन होता तो सीटें फुल हो जाती। किसी विद्यार्थी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। आसानी से दाखिले मिल जाते। हालांकि एमबीए के विद्यार्थियों को शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ कई सुविधाएं भी देना जरूरी हैं।
विज्ञापन


एमबीए इंटरप्रेन्योर में शुरू किए जाने की योजना बनाई है। यह प्रस्ताव सिंडिकेट की बैठक में आ रहा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed