{"_id":"586e2d414f1c1ba37815a9c3","slug":"two-day-degree-mela-in-punjab-university-chandigarh-for-old-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू में दो दिवसीय डिग्री मेला की तैयारियां पूरी, लेने आएं अपनी डिग्रियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में दो दिवसीय डिग्री मेला की तैयारियां पूरी, लेने आएं अपनी डिग्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jan 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से वर्षों पहले पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। दो दिवसीय डिग्री मेला लगने जा रहा है। किन्हीं कारणों से अभी तक डिग्री नहीं ले पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए पीयू कैंपस में 18 और 19 जनवरी को डिग्री मेले का आयोजन होगा। इसमें पीयू प्रशासनिक ब्लॉक और विभिन्न विभागों की अलमारियों में रखी 25 हजार पुरानी डिग्री स्टूडेंट को दी जाएंगी।
पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में 18378 और विभिन्न विभागों में करीब 3 हजार पुरानी डिग्री हैं। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) पत्राचार विभाग में भी 5 हजार पुरानी डिग्री का डाटा पहुंच चुका है। 18 जनवरी को प्रशासनिक ब्लॉक में रखी डिग्री बांटी जाएंगी और 19 जनवरी को विभागों में रखी डिग्री दी जाएंगी। परीक्षा कक्ष में सुबह 10 से एक बजे तक कोई भी आईडी प्रूफ दिखाकर विद्यार्थी डिग्री ले सकेगा।
पीयू प्रशासन ने एफिलिएटेड सभी 193 कॉलेजों को भी पुरानी डिग्री का डाटा भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन, 22 कॉलेजों ने ही रिकार्ड भेजा है। चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में 2398 और जीसीजी-11 में 1080 पुरानी डिग्री का रिकार्ड मौजूद है। पंजाब के एएस कॉलेज खन्ना में 1658, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन फिरोजपुर में 428 पुरानी डिग्री सालों से रखी हुई हैं।
विज्ञापन
पीयू की ओर से जुटाए गए रिकार्ड के अनुसार 1956 की भी पुरानी डिग्री रखी हुई हैं। पीयू के अंग्रेजी विभाग में 1968 सत्र की चार डिग्री रखी हैं। डिग्री मेले में आने वाले स्टूडेंट की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करेगा। 8 जनवरी के बाद सभी डिग्री की जानकारी पीयू वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी में है।

डिग्री के लिए नहीं लगेगी फीस
पंजाब यूनिवर्सिटी
पीयू प्रशासन स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी के साथ बने एग्जामिनेशन हॉल में डिग्री मेला लगाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, पुरानी डिग्री लेने के लिए ओल्ड स्टूडेंट्स से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। स्टूडेंट्स को संबंधित क्लास या पीयू से अंतिम क्लास की मूल डीएमसी लानी होगी।
ओल्ड स्टूडेंट को आईडी प्रूफ दिखाना होगा। जिस स्टूडेंट की डिग्री होगी केवल उसी को पीयू प्रशासन डिग्री इश्यू करेगा। उधर, पीयू ने पुरानी डिग्री की जानकारी नहीं देने वाले सभी कॉलेजों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। कॉलेजों को अपने स्तर पर डिग्री मेला आयोजित करना है।
अंग्रेजी विभाग में 494 डिग्री
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच की ओर से पीयू के सभी विभागों से पुरानी डिग्री का रिकार्ड मांगा गया है। अंग्रेजी विभाग में सबसे अधिक 494 पुरानी डिग्री हैं। पीयू के करीब 32 विभागों में पुरानी डिग्री रखी हुई हैं।
प्रशासनिक भवन और पीयू के विभिन्न विभागों में करीब 30 हजार डिग्री रखी हुईं हैं। 18 और 19 को डिग्री मेला लगाया जाएगा। सभी डिग्री की डिटेल जल्द पीयू वेबसाइट पर जारी होगी। कॉलेज अपने स्तर पर डिग्री मेला आयोजित करेंगे।
- प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी