फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tudent Union help desk targeted Student new voters

पीयू में छात्र संघ चुनाव, नए वोटरों को लुभाने के लिए छात्र संघ लगा रहे हेल्प डेस्क

Fri, 03 Aug 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Aug 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
tudent Union help desk targeted Student new voters
हेल्प डेस्क में जानकारी लेते हुए लोग
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की तारीख भले ही निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन छात्र संगठनों को नए वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। सभी छात्र संगठनों की नजर नए स्टूडेंट्स के वोटों पर है। छात्र संगठन पूरा दांव खेल रहे हैं कि वह नए वोटर उनसे बाहर न जाए, जिससे कि वह चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत कर सकें। 
विज्ञापन


 पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनाव सितंबर के पहले सप्ताह में होने हैं। सभी छात्र संगठन दल छात्रों की हेल्प कर अपने का चुनाव में मजबूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पीयू में लॉ आडिटोरियम में गुरूवार को इंजीनियरिंग की काउंसलिंग चल रही थी। यहां पर सोई स्टूडेंट्स संगठन की ओर से हेल्प डेस्क लगातार छात्रों को गाइड किया जा रहा था। वहीं इसके अलावा स्टूडेंट्स सेंटर पर भी एबीवीपी, पुसू, सोपू, एनएसयूआई के स्टूडेंट्स नए छात्रों को हॉस्टल दिलाने के लिए मदद करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


 नए स्टूडेंट्स के हॉस्टल के लिए डीएसडब्ल्यू के ऑफिस के चक्कर भी सभी छात्र संगठन लगा रहे हैं। चुनाव में अपनी ओर लुभाने के लिए सोई की ओर से पार्टी का कैंडिडेंट्स घोषित कर दिया गया है। सोई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इकबाल सिंह ने बताया कि हम स्टूडेंट्स के हित के हर मुद्दे उठाएंगे। वहीं एसएफएस के प्रवक्ता हरमन सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स की सुविधा ही हमारा मुख्य मुद्दा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed