{"_id":"584c38334f1c1b104f44b5c9","slug":"today-only-one-hour-for-the-application-in-convent-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन के लिए आज सिर्फ एक घंटा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन के लिए आज सिर्फ एक घंटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार प्रमुख कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर आवेदन के लिए अभिभावकों के पास अब केवल सोमवार का दिन बचा है। सोमवार को कॉन्वेंट स्कूलों में सुबह 9 से 10 बजे के बीच ही आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
चारों कॉन्वेंट स्कूल के एडमिशन शेड्यूल में आवेदन फार्म जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। सेंट जोंस, कॉर्मल कॉन्वेंट और सेक्रेड हार्ट स्कूल में सुबह 9 से 10 बजे तक आवेदन फार्म जमा होंगे। सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक आवेदन फार्म स्वीकार करेगा।
विज्ञापन
सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में 1500 से अधिक आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। सोमवार को सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 12 दिसंबर को आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। जबकि ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए 28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा।
अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स
अंतिम दिन आवेदन के लिए एक घंटा पहले स्कूल पहुंचे।
-एडमिशन नोटिस के तहत सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कापी और मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं।
-बच्चे का एक महीने से पुराना फोटो नहीं होना चाहिए।
-कई स्कूलों ने फेमिली फोटो भी साथ मांगा है।
-कॉन्वेंट स्कूलों के आवेदन फार्म लीगल साइज कागज पर भरें।
18 जनवरी को लकी ड्रा
सेंट जोंस,कॉमर्ल कॉन्वेंट,सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस सभी चारों कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। इन स्कूलों में जनरल कैटेगरी की सीटों के लिए लकी ड्रा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। जानकारी अनुसार 18 जनवरी 2017 को दोपहर 3 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। आवेदन स्लिप दिखाने पर ही अभिभावकों को स्कूल में एंट्री दी जाएगी
सेंट जोंस,कॉमर्ल कॉन्वेंट,सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस सभी चारों कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। इन स्कूलों में जनरल कैटेगरी की सीटों के लिए लकी ड्रा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। जानकारी अनुसार 18 जनवरी 2017 को दोपहर 3 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। आवेदन स्लिप दिखाने पर ही अभिभावकों को स्कूल में एंट्री दी जाएगी