फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today last day to buy books Book Fair

बुक फेयर में किताबें खरीदने का आज आखिरी दिन

Sat, 19 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Today last day to buy books Book Fair
पीयू बुक फेयर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब यूनिवर्सिटी में जारी दूसरे पांच दिवसीय बुक फेयर में ट्राइसिटी के लोगों ने शनिवार को खरीदारी की। बुक फेयर में साहित्य से जुड़ी काफी किताबें खरीदी गईं। पटियाला यूनिवर्सिटी सहित कई प्राइवेट पब्लिशर्स डिस्काउंट पर किताबें बेच रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को बुक फेयर का अंतिम दिन है। पीयू अधिकारियों को बुक फेयर के अंतिम दिन भीड़ की उमड़ने उम्मीद है। बुक फेयर में शनिवार को किताबों की खरीदारी के साथ-साथ कई दूसरे इवेंट भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


 इसमें उभरते मोटिवेटर और पीयू एल्युमनी प्रवेश चंदेल ने युवाओं को जिंदगी में सकारात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। युवाओं ने प्रवेश से करिअर सहित अन्य विषयों के बारे में भी सवाल किए। इस मौके पर ओशो और ई-बुक्स पर भी स्पेशल लेक्चर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी ग्राउंड में बुक फेयर में दिनभर चहल पहल रही। लाइब्रेरी में आने वाले युवाओं ने भी 30 से अधिक बुक स्टॉल पर किताबों के साथ काफी समय बिताया। प्राइवेट पब्लिशर्स ने बताया कि नोटबंदी के कारण इस बार खरीदारों का रिस्पांस कुछ फीका रहा है।

 लेकिन अंतिम दिनों में उम्मीद से काफी अच्छी खरीदारी हुई है। शनिवार को बुक फेयर में कुछ पब्लिशर्स को स्वैप मशीन मिलने से काफी राहत मिली। लायल बुक डिपो के आनंद कुमार ने बताया कि स्वैप मशीन से पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी सेल हुई है।


 पीयू प्रशासन द्वारा विभागों को बजट जारी होने के बाद कई विभागों ने किताबों की खरीदारी भी कर ली है। मोहाली फेज-4 निवासी और इंडियन रेविन्यू सर्विसेस से रिटायर्ड अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बुक फेयर से 11-12 किताबें खरीदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed