फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thrid Position to Punjab University in Top Higher Institutes of India Ranking

टॉप हायर इंस्टीट्यूट की रैकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी को तीसरा स्थान, कोलकाता और मुंबई के बाद

Wed, 17 Oct 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Oct 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Thrid Position to Punjab University in Top Higher Institutes of India Ranking
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
मुंबई और कोलकाता के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट इन इंडिया में क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 के तहत तीसरा स्थान मिला है। इंडियन यूनिवर्सिटी एक्ट 1904 के तहत सिर्फ पांच यूनिवर्सिटी को इस रैकिंग में जगह मिली है। इसमें कोलकाता, मुंबई, मद्रास, पंजाब यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद शामिल हैं।  वहीं, क्यूएस इंडियन यूनिवर्सिटी रैकिंग के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी को ऑवरआल रैकिंग में 49वां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन


एशिया में पीयू एमबीए रैकिंग में 15वें स्थान पर
एशिया में फुल टाइम एमबीए रैकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी 15वें स्थान पर है। वहीं, क्यूएस इंडियन रैकिंग के अनुसार पीयू को अकादमिक के तहत 19वां स्थान, इंप्लाइज रेपुटेशन के तहत 42वां, पेपर पर फैकल्टी के तहत 48वां और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के तहत 42वां रैंक प्राप्त हुआ है। उपरोक्त रैंकिंग में भारत के 80 संस्थानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रैंकिंग में स्थान आने से मुझे खुशी हो रही है। पीयू ने अपनी काबिलियत से क्यूएस रैकिंग में स्थान हासिल किया है। मैं छात्रों, शोध विद्वानों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई देता हूं। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आगे भी और ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. राजकुमार, कुलपति पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed