फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The entry level for admission to private schools today launched lucky draw

आज से निजी स्कूलों में एंट्री लेवल दाखिले के लिए लकी ड्रा शुरू

Tue, 17 Jan 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
The entry level for admission to private schools today launched lucky draw
- फोटो : concept photo
शहर के 70 से अधिक प्राइवेट-एडेड और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) में दाखिले का फाइनल दौर शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 16 जनवरी को सभी स्कूलों को लकी ड्रा से पहले दाखिले के योग्य सभी स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी करनी थी। 
विज्ञापन


प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों ने सोमवार को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लिस्ट जारी कर दी है। शहर के प्राइवेट स्कूलों में करीब 8 हजार सीटों पर 2017-18 सत्र के लिए दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को लकी ड्रा या प्वाइंट सिस्टम के तहत दाखिला करने के निर्देश दिए है। प्राइवेट स्कूलों में इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत दाखिले के लिए 28 फरवरी 2017 तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों ने नाम के साथ नहीं जारी की लिस्ट  
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों ने सोमवार को लकी ड्रा से पहले लिस्ट जारी कर दी। लेकिन अधिकतर स्कूलों ने लिस्ट सिर्फ आवेदन फार्म के नंबरों के साथ जारी की है। 

अधिकतर स्कूलों ने लकी ड्रा के लिए रिजर्व कोटे की सीटों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी करते हुए लकी ड्रा से पहले ही रिजर्व कैटेगरी की सीटों के बारे में जानकारी देने को कहा था। कई स्कूलों ने शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद स्कूल नोटिस बोर्ड पर लिस्ट जारी नहीं की। 

भवन विद्यालय में दाखिले के लिए 1950 आवेदन 

The entry level for admission to private schools today launched lucky draw
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भवन विद्यालय में दाखिले के लिए 1950 आवेदन 
शहर में एंट्री लेवल एडमिशन के लिए सबसे अधिक 1950 आवेदन  सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) में नर्सरी एडमिशन के लिए आए हैं। प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ट के अनुसार कुल 100 सीटों में से 75 सीटें जनरल कोटे के तहत भरी जाएंगी। 

डीपीएस में जनरल कोटे की जनरल कोटे की 113 सीटों के लिए 787 आवेदन आए हैं। कॉन्वेंट स्कूलों में भी सीटों के मुकाबला कई गुणा अधिक आवेदन आए हैं। 

सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट की 120 सीटों के लिए 896, सेक्टर-26 सेंट जोंस स्कूल की 160 सीटों के लिए 531, सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट स्कूल में एलकेजी की 200 सीटों के लिए 923 आवेदन फार्म का 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड में केजी की 160 सीटों के लिए 20 जनवरी 3.30 बजे लकी ड्रा होगा। 

सेंट कबीर-26 में मंगलवार को निकलेगा लकी ड्रा 
सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में नर्सरी में दाखिले के लिए मंगलवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। 

स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर जीएस बख्शी के अनुसार, 90 सीटों में से जनरल कैटेगरी की 50 सीटों पर मंगलवार को लकी ड्रा होगा। जनरल कैटेगरी में 1350 आवेदन आए हैं। लकी ड्रा दोपहर 3 बजे स्कूल कैंपस में होगा। 
  
सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत ही एंट्री लेवल पर दाखिला देंगे। विभाग की ओर से ड्रा में पारदर्शिता पर पूरी नजर रहेगी। कुछ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खासतौर पर ड्यूटी लगाई गई है। अभिभावक किसी स्कूल के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर में लकी ड्रा को लेकर शिकायत दे सकता है।  -रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed