{"_id":"5b3a6d7a4f1c1b69578b45f4","slug":"teachers-principals-suspend-if-do-not-improve-results-in-compartment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपार्टमेंट एग्जाम में रिजल्ट नहीं सुधरा तो टीचर्स, प्रिंसिपल होंगे सस्पेंड, विभाग की चेतावनी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कंपार्टमेंट एग्जाम में रिजल्ट नहीं सुधरा तो टीचर्स, प्रिंसिपल होंगे सस्पेंड, विभाग की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इस बार 16 जुलाई से हो रहे कंपार्टमेंट एग्जाम में 10वीं का रिजल्ट नहीं सुधरा तो स्कूल के विषय शिक्षकों और प्रिंसिपल को सस्पेंड किया जा सकता है। सोमवार को चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने 40 टीचरों और प्रिंसिपल के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान 40 टीचरों को दोबारा शोकॉज नोटिस दिए गए हैं। मीटिंग केदौरान टीचरों को चेतावनी देते हुए छोड़ा गया है कि इस बार 4300 कंपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीटिंग में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदर जीत सिंह बराड़, जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर, स्कूलों प्रिंसिपल और टीचर्स उपस्थित रहे। इस दौरान मीटिंग में आए टीचरों को डीएसई ने जमकर फ टकार लगाई। उन्होंने टीचरों से कंपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स की तैयारी का स्टेटस पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोबारा शोकॉज नोटिस जारी कर दिए गए। स्कूल प्रिंसिपलों को पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मीटिंग में नोटिस देते हुए यह निर्देश दिए गए कि अंग्रेजी, गणित, हिंदी सहित सभी विषयों में स्टूडेंट्स की तैयारी गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।
शहर के जिन स्कूलों का रिजल्ट 25 फीसदी कम है। वहां के शिक्षकों से पूछा गया कि आप किस तरह से साल भर स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे हैं कि बच्चे पास भी नहीं हो रहे हैं। आप पर कार्रवाई क्यों न की जाए। इसके साथ ही जो शिक्षक 10 साल से अधिक एक स्कूल में जमे हैं, उनके ट्रांसफर होने की फाइल पर भी डिस्कशन किया गया। वहीं, पेरीफेरी के स्कूलों का रिजल्ट खराब आने के बाद अब सेक्टर के टीचरों को पेरीफेरी स्कूलों में ट्रांसफर किए जाने का प्लान शिक्षा विभाग बना रहा है।
विज्ञापन
इस पर जुलाई अंत तक यह फैसला लिया जाएगा। गौर है कि रिजल्ट खराब होने के कारण शिक्षा विभाग पहले ही चार टीचरों को सस्पेंड कर चुका है। शिक्षा विभाग ने कहा कि स्टूडेंट्स की रूटीन कापी भी रोज जांची जानी चाहिए कि वे क्या पढ़ रहे हैं।
शिक्षकों के साथ मीटिंग की है। अगर कंपार्टमेंट का रिजल्ट ठीक नहीं आया तो टीचरों और प्रिंसिपल को भी सस्पेंड किया जाएगा।
-रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग