{"_id":"597f43e74f1c1bcd4f8b4b2e","slug":"tea-became-more-expansive-at-punjab-university-student-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PU: स्टूडेंट सेंटर में महंगी हुई चाय की चुस्की, अब देने होंगे इतने रुपए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
PU: स्टूडेंट सेंटर में महंगी हुई चाय की चुस्की, अब देने होंगे इतने रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
PU Student center
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की सबसे मशहूर जगह स्टूडेंट सेंटर पर अब चाय की चुस्की महंगी हो गई है। पहले चाय का कप जो सात रुपये का था, वह अब नौ रुपये का हो गया है। साथ ही कई तरह के शेक और जूस के लिए चर्चित स्टूडेंट सेंटर में जूस भी महंगा हो गया है।
महंगे दाम के साथ स्टूडेंट सेंटर में अब अव्यवस्थाओं का अंबार है। स्टूडेंट्स के बैठने के लिए जहां बेंच कम हैं, वहीं धूप या बरसात से बचने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में स्टूडेंट्स को खड़े होकर खाना पड़ता है।
दरअसल, स्टूडेंट सेंटर में कई दुकानें बनी हुई हैं। हर दुकान पर स्टूडेंट्स का जमावड़ा लगा रहता है। जिस तरह के दाम हैं, उस हिसाब से दुकानों पर व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में छात्र संघ अक्सर पीयू प्रबंधन से शिकायत करते रहते हैं। अब तो चुनावी माहौल है और स्टूडेंट सेंटर में सुविधाएं मुहैया कराने का वायदा करना हर पार्टी के एजेंडे में शामिल रहता है। इस बार सबसे पहले इनसो ने बाजी मारते हुए स्टूडेंट सेंटर में महंगे सामान और अव्यवस्थाओं की शिकायत सबसे पहले डीएसडब्ल्यू को कर डाली।

फाउंटेन की भी नहीं हो रही सफाई
Panjab University
- फोटो : amar ujala
साथ ही इन खामियों को स्टूडेंट हित में सुधार करने की मांग की है। इनसो चेयरमैन रमन ढाका की अगुवाई में एक दल ने डीएसडब्ल्यू को शिकायत दी है। जिसमें कहा गया है कि सात रुपये वाला चाय का कप नौ रुपये का कर दिया गया है और जो स्पेशल चाय आठ रुपये में मिलती थी, उसे 10 रुपये कर दिया गया है।
फाउंटेन की भी नहीं हो रही सफाई
स्टूडेंट सेंटर पर बने फाउंटेन की भी सफाई नहीं हो रही है। बंद पड़े फाउंटेन में गंदगी जमा है, जो बीमारियों की वजह बन सकती है। इनसो ने अपनी शिकायत में दुकानों पर एग्जॉस्ट फैन न चलाने को भी कहा है। ताकि पूरा दिन स्टूडेंट सेंटर में जो धुआं उड़ता रहता है, उससे राहत मिल सके।