स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का सर्वे शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी शिक्षा विभाग ने शहर के सेक्टर और कॉलोनी में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की रिकार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग इसी माह चाइल्ड मैपिंग का काम पूरा कर लेगा।
चाइल्ड मैपिंग में शहर के 110 स्कूलों के अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 17 दिसंबर तक स्कूलों को चाइल्ड मैपिंग की रिपोर्ट क्लस्टर हेड को देनी होगी। जानकारी अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चाइल्ड मैपिंग शनिवार से शुरू हो चुकी है। स्कूल टीचर शहर के सभी घरों में जाकर बच्चों के बारे में विस्तार से जानकारी ले रहे हैं।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार चाइल्ड मैपिंग के रिकार्ड को लेकर इस बार नए नियम तैयार किए गए हैं। शिक्षकों द्वारा सेक्टर और कॉलोनी से दिए जाने वाले रिकार्ड को प्रिंसिपल खुद जांचेंगे।
सेंट जोंस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई संभव
चाइल्ड मैपिंग के 10 फीसदी रिकार्ड के बारे में प्रिंसिपल फील्ड में जाकर रिपोर्ट लेंगे। 5 फीसदी रिकार्ड को क्लस्टर हेड और 2 फीसदी डाटा की जिला शिक्षा अधिकारी अपने स्तर पर जांच करेंगे।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार चाइल्ड मैपिंग के पूरे रिकार्ड को विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दिया। चाइल्ड मैपिंग रिकार्ड को प्राइवेट स्कूल भी इकोनामिकल वीकर सेक्शन(ईडब्ल्यूएस) के तहत दाखिले के लिए प्रयोग कर सकेंगे।
सेंट जोंस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई संभव
सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस स्कूल द्वारा यूकेजी दाखिले के लिए आवेदन फार्म के साथ रेजिडेंस प्रूफ के लिए आधार कार्ड सहित अन्य कुछ सरकारी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाने के मामले में शिक्षा विभाग सोमवार को स्कूल को शोकॉज नोटिस जारी कर सकता है।
जानकारी अनुसार इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास कुछ अभिभावकों ने लिखित में और ईमेल से शिकायत की है। गौरतलब है कि 6 दिसंबर को शिक्षा विभाग ने रेजिडेंस प्रूफ को लेकर प्रमाण पत्र स्वीकार करने के कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए थे। लेकिन कुछ अभिभावकों ने सेंट जोंस स्कूल द्वारा आधार कार्ड,वोटर कार्ड स्वीकार नहीं करने को लेकर शिकायत की थी।