फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students will be able to take Grace mark once time in the entire semesters

असमंजस में न रहें नए छात्र, पीयू प्रशासन ने निकाला हल...एक बार ही ले सकेंगे ग्रेस अंक

Sat, 09 Mar 2019 03:08 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to take Grace mark once time in the entire semesters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

पंजाब विश्वविद्यालय में नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उन्हें हर सेमेस्टर में ग्रेस अंक मिलेंगे या एक में ही। छात्रों की इस बड़ी समस्या का हल पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने निकाला है। उन्होंने साफ कर दिया है कि पूरे सेमेस्टर एग्जाम में एक ही बार ग्रेस अंक मिलेंगे। चाहे किसी भी सेमेस्टर में विद्यार्थी ले सकते हैं।

विज्ञापन


हर सेमेस्टर में अंक नहीं मिलेंगे। यह ग्रेस अंक कुल अंकों का एक फीसदी होंगे। इसे उदाहरण से समझिए। यदि किसी विद्यार्थी के किसी कक्षा में पांच सेमेस्टर 500 अंक के हैं तो उस विद्यार्थी को पांच अंक ग्रेस के रूप में पीयू प्रशासन देगा। चाहे पहले सेमेस्टर में उसका लाभ लें या फिर आखिरी सेमेस्टर में।
विज्ञापन


मालूम हो कि पीयू व उससे संबद्ध 196 कॉलेजों में 2.50 लाख विद्यार्थी हैं। हर साल एक लाख से अधिक स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले होते हैं। नए विद्यार्थी सेमेस्टर अंक को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। कुछ विद्यार्थी बीमारी के कारण सेमेस्टर में अच्छे अंक नहीं ला पाते। ऐसे में वह ग्रेस अंक का पता करते हैं ताकि वह उसकी सहायता से पास हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 हर दिन पीयू प्रशासन के पास कुछ विद्यार्थी इस जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही कुछ अन्य जानकारों से भी विद्यार्थी जानकारी हासिल कर रहे हैं। उसी समस्या को ध्यान में रखकर पीयू प्रशासन ने नियमों को विद्यार्थियों के सामने रखा है।

री एग्जाम में जो अंक मिलेंगे वही मान्य होंगे
कई विद्यार्थियों के एक विषय में अच्छे अंक नहीं आने पर वह री एग्जाम देते हैं ताकि बेहतर अंक आ सकें। लेकिन किसी परिस्थिति के कारण उसके अंक और कम हो गए तो टोटल मार्क्स में यही अंक जुड़ेंगे। पहले आए अधिक अंक मान्य नहीं होंगे। इसलिए विद्यार्थी री एग्जाम की तैयारी अच्छी तरह करके दें। 

पूरी सेमेस्टर परीक्षाओं में विद्यार्थी को ग्रेस मार्क्स एक ही बार मिलेंगे। चाहे पहले सेमेस्टर में लें या फिर आखिरी में। यह व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है। विद्यार्थी असमंजस में न पड़ें। - परविंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed