फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of Panjab University develop organic Formula for keeping Pomegranate fresh for 15 days

पीयू के छात्रों का कमाल: अनार को जार में 15 दिन तक रखा सुरक्षित, आर्गेनिक फार्मूले से पाई सफलता

Tue, 29 Jun 2021 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Jun 2021 10:17 AM IST
सार

छात्रों की सफलता से गदगद पीयू प्रशासन ने इस तरीके से अनार पीयू कैंटीन और मेस में छात्रों के लिए उपलब्ध करवाने को कहा है। यह 60 रुपये में कांच के जार में मिलेगा।
 

विज्ञापन
Students of Panjab University develop organic Formula for keeping Pomegranate fresh for 15 days
पीयू के छात्रों ने अनार को जार में सुरक्षित रखने का फार्मूला ईजाद किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने एक ऐसा ऑर्गेनिक फॉर्मूला ईजाद किया है जिसके जरिए अनार को जार में बंद कर 15 दिन तक बिना फ्रिज के सुरक्षित रखा जा सकता है। यह शोध पूरा होते ही पीयू ने अपनी कैंटीन व मेस में अनार छात्रों को उपलब्ध करवाने को कहा।

विज्ञापन


अब जैसे ही मेस व कैंटीन खुलेंगी तो छात्र अनार का स्वाद लेंगे। इसके अलावा किशमिश पर भी इन छात्रों का प्रयोग सफल रहा। किशमिश पर ऑर्गेनिक कोटिन कर उसका स्वाद कई गुना बढ़ा दिया गया। पीयू छात्रों की इस सफलता पर गदगद है।

विज्ञापन

ऑर्गेनिक खेतों का भ्रमण किया, अनार भी वहीं से लिए

केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र सौरव कांसल व विभूषित सिंह के दिमाग में यह विचार आया कि क्यों न फलों को अधिक दिन तक बिना केमिकल के सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने इस पर एक साल तक शोध किया। उन्होंने इसके लिए ऑर्गेनिक फॉर्मूला तैयार किया। इसके जरिए उन्होंने ऐसे फलों को चुना जो आर्गेनिक थे। केरल से लेकर महाराष्ट्र तक उन्होंने किसानों से संपर्क साधा और ऑर्गेनिक अनार इकट्ठा किए। उसके बाद ऑर्गेनिक फॉर्मूले से ही उन अनार को छीलकर कांच के जार में डाला।

कई बार यह शोध चला। इस पर पूरी निगरानी हुई और उसकी गुणवत्ता का आंकलन शुरू से आखिर तक किया गया। इसमें पाया गया कि अनार जार में 15 दिन तक उसी गुणवत्ता के साथ सुरक्षित है। यह सफलता मिलते ही विभाग को भी खुशी हुई। इस जार का शुभारंभ पीयू वीसी प्रो. राज कुमार ने किया। यह अनार से भरा जार विद्यार्थियों को 60 रुपये में उपलब्ध होगा।

इस तरह शुरू किया स्टार्टअप

इन छात्रों ने यह सफलता पाने के बाद स्टार्टअप फ्रेको फ्रेश नाम से शुरू किया। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज यमुनानगर हरियाणा में मिला और अब किशमिश को सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया। किशमिश को कोटिन बनाया गया है जो उच्च गुणवत्तायुक्त है। इन छात्रों का उद्देश्य है कि युवाओं को रोजगार देना है। इस स्टार्टअप के जरिए शुरुआत में उन्होंने 30 से अधिक युवाओं को रोजगार भी दिया है। छात्र सौरव कांसल का कहना है कि वह अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के विद्यार्थियों को जागृत कर रहे हैं और उस तरह तैयार कर रहे हैं कि वह भी स्टार्टअप शुरू कर सकें। सफलता उनकी लगातार बढ़ रही है। वह पीयू के लिए कार्य करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed