फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students Fcing Problems in Admission due to Centralize System in Chandigarh Colleges

मुसीबतः ये कैसा सेंट्रलाइज सिस्टम...न फीस रिफंड की जानकारी न हेल्प लाइन नंबर का पता

Wed, 25 Jul 2018 10:29 AM IST
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Students Fcing Problems in Admission due to Centralize System in Chandigarh Colleges
College Admission
न कोई हेल्प लाइन नंबर और न ही फीस रिफंड की पुख्ता जानकारी। और तो और यहां विद्यार्थियों को उनके कोर्स की कितनी फीस देनी है यह जानकारी भी बहुत पेचीदा। जानकारी वेबसाइट में इतनी पेचीदा तरीके से बताई गई है कि स्टूडेंट्स कंफूज हो जाएं। वहीं, कालेज की मेरिट लिस्ट के कटऑफ का आधार भी पारदर्शिता से नहीं बताया गया है। एडमिशन की इन बुनियादी सुविधाओं के बिना इनदिनों सिटी के 11 कालेज में सेंट्रलाइज एडमिशन हो रही है। इस वजह से न केवल यूटी बल्कि यूटी पूल के अन्य राज्यों से आए कई विद्यार्थी एवं अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यहीं नहीं, वे समय कम मिलने के कारण फार्म विसंगतियों एवं फीस संबंधी छोटी से छोटी जानकारी के लिए बिना हेल्प लाइन एवं संपर्क नंबर के गर्मी में डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजूकेशन, यूटी सेक्टर-9 एवं कालेज के चक्कर काट रहे हैं। इन असुविधाओं से परेशान होकर सेक्टर-21 पंचकूला निवासी पेशे से इंजीनियर राजेश शर्मा ने इनकी शिकायत होम सेक्रेटरी यूटी से लेकर पांच कालेज के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए दी। शिकायतकर्ता राजेश शर्मा ने बताया कि वे खुद इस असुविधा की वजह से काफी परेशान हुए हैं, क्योंकि हायर एजूकेशन की वेबसाइट में एडमिशन की पारदर्शिता बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि उन्होंने अपने बेटे की एडमिशन की दो ऑप्शन रखी थीं। अब उन्हाेंने दोनों कालेज में फीस जमा कर दी। फीस आनलाइन जमा की, लेकिन अब उन्हें यह नहीं पता कि उनकी फीस कैसे रिफंड होगी। क्योंकि यह वेबसाइट में कहीं भी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि आफिशियल वेबसाइट में कालेज की फीस की जानकारी तक नहीं है। कालेज की मेरिट लिस्ट का आधार तक यहां पारदर्शिता से बताया नहीं गया है। वेबसाइट में एक भी हेल्प लाइन नंबर नहीं दिया गया है। उन्हें कालेज एवं हायर एजूकेशन विभाग के आफिस सेक्टर-9 के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनलाइन फीस तो ले रहे हैं, लेकिन रिफंड राम भरोसे
उन्होंने शिकायत में बताया कि इन 11 कालेज में फीस आनलाइन ली जा रही है, लेकिन सीट काउंसिल पर फीस रिफंड की यहां कोई जानकारी अभिभावकों को नहीं दी जा रही है। उनके बेटे की फीस रिफंड मामले में उनको संबंधित कालेज में 15 दिन बाद चैक ले जाने की बात कही गई। जब फीस आनलाइन ली जा रही है तो अभिभावकों को आनलाइन फीस वापिस क्यों नहीं भेजी जा रही है।

फीस जमा करने के लिए भी अभिभावकों को दे हैं कम समय
यूटी प्रशासन के हायर एजूकेशन की ओर से जारी नियमों के अनुसार एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभिभावकों को फीस जमा करने का भी समय कम दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 जून शाम पांच बजे को दूसरी काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट जारी हुई। वहीं 19 जून को फीस जमा करने की तारीख रखी गई। तीसरी काउंसिलिंग में भी 26 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी एवं 27 जुलाई की सुबह 9 से 12 बजे तक यूटी पूल और एक से दो बजे के बीच नॉन यूटी पूल के सभी स्टूडेंट्स की काउंसलिंग की जाएगी।

तीसरी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को फीस जमा कराना होगा।  मंगलवार को तीसरी काउंसिलिंग की अनारक्षित सीटों के लिए काउंसिलिंग की गई। वहीं 22 और 23 जुलाई को स्टूडेंट्स आनलाइन अप्लाई की गई। यदि स्टूडेंट्स कालेज और विषय बदलना चाहते हैं तो वह फिर से नया फार्म वेबसाइट पर भर सकते हैं।


आनलाइन एडमिशन में आ रही समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। वे कालेज प्रिंसिपल या उच्च शिक्षा विभाग में कभी भी संपर्क कर सकते हैं। यह वेबसाइट पोर्टल अभिभावकों की मदद के लिए बनाया गया है। वे बेझिझक होकर हमसे संपर्क कर सकते हैं।
- बिक्रम राणा, नोडल आफिसर, सेंट्रलाइज एडमिशन पोर्टल, शिक्षा विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed