फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students arriving for BA admission in various colleges

विभिन्न कॉलेजों में बीए के दाखिले के लिए पहुंचे रहे विद्यार्थी, एसडी कालेज में सभी सीटें फुल

Sat, 14 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Students arriving for BA admission in various colleges
बीए की काउंसलिंग में पहुंचे स्टूडेंट्स
शहर के 11 कालेजों में बीए के दाखिले के लिए काउंसलिंग शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को जहां एसडी कालेज में सभी सीटें फुल हो गईं वहीं एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमन सेक्टर-36 और डीएवी कालेज सेक्टर-10 में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स पहुंच रहे हैं। एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमन सेक्टर-36 की ओर से शुक्रवार को बीए की काउंसलिंग की गई। छात्राएं कालेज में सुबह नौ बजे पहुंचीं। यहां दाखिला प्रक्रिया सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक चली।
विज्ञापन


जहां बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएससी का दाखिला सेंट्रलाइज्ड एडमिशन की प्रक्रिया से हुआ था वहीं शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली छात्राएं कालेज पहुंची। दाखिले में सबसे ज्यादा कट ऑफ मनोविज्ञान और गणित की रही है। बीए के अन्य विषयों का क्रेज भी छात्राओं के बीच बना रहा। मनोविज्ञान में दाखिला 99.7 से 85 फीसदी वाले स्टूडेंट्स को मिला। मैथ्स की कट ऑफ 99.5 से 85 फीसदी तक गई।
विज्ञापन


यह रही कट ऑफ
एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमन की बीए की काउंसलिंग में अन्य विषयों में भी कट ऑफ अधिक रहा है। अंग्रेजी वैकल्पिक में (75 प्रतिशत), अर्थशास्त्र (75 प्रतिशत) कट ऑफ गई। लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, ललित कला और समाजशास्त्र के विषयों में 70 प्रतिशत तक कट ऑफ वाली छात्राओं को दाखिला मिला। बीए की एक हजार में से 840 सीटों पर दाखिला हो चुका है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम पीजीडीएमसी और पीजीडीसीए और एड-ऑन पाठ्यक्रमों में भी व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने की इच्छुक छात्राओं ने दाखिला लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने बताया कि छात्राओं की सीटें भरी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स की काउंसलिंग जारी रहेगी। वहीं, एसडी कालेज-32 में बीए की सीटों पर दाखिला पूरा हो गया है। यहां की लास्ट कट ऑफ 72 फीसदी गई थी। 

इसके अलावा डीएवी कालेज सेक्टर-10 में बीए के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जो भी स्टूडेंट्स का लिस्ट में नाम है वह दाखिले के  लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट लेकर कालेज जा सकते हैं। यह दाखिला प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed