फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Council president Kanupriya Protest for 24 Hours Freedom for Hoshiarpur Girls Hostal

पीयू के बाद अब होशियारपुर गर्ल्स हॉस्टल को चाहिए 24 घंटे की आजादी, कनुप्रिया का विरोध प्रदर्शन

Sun, 17 Mar 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Student Council president Kanupriya Protest for 24 Hours Freedom for Hoshiarpur Girls Hostal
कनुप्रिया की अध्यक्षता में प्रदर्शन
पीयू के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को 24 घंटे की आजादी दिलाने के बाद अब एसएफएस ने होशियापुर सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के पक्ष में धरना प्रदर्शन किया। पीयू में छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि होशियापुर के हॉस्टल भी अब 24 घंटे खोले जाएं। इसको लेकर तीन घंटों तक जोरदार प्रदर्शन करने किया गया। इस दौरान मांगपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन


पीयूसीएससी अध्यक्ष कनुप्रिया के नेतृत्व में विद्यार्थी पीयू एडमिन ब्लाक सुबह नौ बजे एकत्रित हुए। उसके बाद सभी ने प्रदर्शन के लिए मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही सिंडिकेट की बैठक में जाने के लिए सदस्य निकले तो प्रदर्शन किया गया। साथ ही उन्हें मांग पत्र भी दिया। इस मौके पर कनुप्रिया ने कहा कि छात्र छात्राओं में कोई अंतर नहीं है। दोनों को बराबर का अधिकार है।
विज्ञापन


पीयू में जिस तरह छात्राओं को आजादी दी गई उसी तरह 24 घंटे होशियापुर केंद्र में भी गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएं। वहां की छात्राएं जो प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें पूरा समर्थन है। इसके लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल नंबर दस का शुल्क कम करने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि एक साल से शुल्क कम करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन पीयू प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए भी आंदोलन चलता रहेगा। इसके अलावा एक्स ऑफिसियो का सदस्य अध्यक्ष व महासचिव को बनाने की भी मांग उठाई गई। इसमें कहा गया कि पहले भी प्रदर्शन के दौरान मांग उठाई गई, मात्र आश्वासन के कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान छात्रों ने घंटों हंगामा किया। होशियापुर की छात्राओं ने भी नारेबाजी की।


पुलिस ने संभाल ली स्थिति.. वरना एबीवीपी व एसएफएस में हो जाता बवाल
एबीवीपी व एसएफएस ने शनिवार को एडमिन ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। दोनों संगठन नारेबाजी कर रहे थे। अचानक एक संगठन की ओर से गलत नारेबाजी की गई तो तनाव की स्थिति आ गई। हालांकि पुलिस ने मामला संभाल लिया अन्यथा बवाल हो जाता। ऐसी स्थिति पहली बार आई है कि दोनों संगठन आमने सामने प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल दस का शुल्क कम करनी की मांग दोनों संगठनों की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed