{"_id":"5d4542238ebc3e6ca06b7460","slug":"student-council-elections-in-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में सितंबर में होंगे छात्र संघ चुनाव, कैंपस में अभी से बनने लगा चुनावी माहौल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में सितंबर में होंगे छात्र संघ चुनाव, कैंपस में अभी से बनने लगा चुनावी माहौल
Sat, 03 Aug 2019 01:43 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव सितंबर में होंगे। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी का माहौल अभी से चुनावी रंग में रंग गया है। स्टूडेंट सेंटर हो या फिर विभागों का नजारा, हर कहीं छात्र अपनी शर्ट या टीशर्ट पर किसी न किसी छात्र संगठन का स्टीकर लगाकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। ऐसी खबर भी आ रही है कि इस बार कुछ छात्र संगठन मिलकर चुनावी पैनल घोषित करने की तैयारी में हैं।
पीयू में एसएफएस, एबीवीपी, एनएसयूआई, आईसा, पूसू, पीएसयू ललकार, सोई आदि छात्र संगठन चुनावी तैयारियां में जुटे हैं। हर कोई संगठन चाहता हे कि उनके चेहरों पर मुहर लगे। माना जा रहा है कि इस बार छात्र चुनाव में एक ही संगठन से पूरा पैनल जिताने की तैयारी की जा रही है। वह इसलिए कि पिछले वर्ष जो पैनल जीता वह अलग अलग छात्र संगठन से था, सभी लोगों ने छात्रों के हितों पर एक साथ मिलकर काम नहीं किया।
सभी छात्र नेताओं में मतभेद रहे। इस बार एक ही पैनल को जिताने की तैयारी में छात्र भी जुटे हैं। वहीं कुछ छात्र संगठन गठबंधन करेंगे। फिलहाल छात्र नेता जोड़-तोड़ की रणनीति में लगे हुए हैं। अगले सप्ताह में कई संगठन अपने अध्यक्ष, सचिव, ज्वाइंट सेक्रेटरी आदि के उम्मीदवार घोषित कर देंगे। फिलहाल पीयू में स्टूडेंट सेंटर गुलजार है। यहां छात्र नेता नए विद्यार्थियों को अपने पाले में करते नजर आ रहे हैं।