फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Can Receive Punjab University Degrees from Punjab Seva Centers

खुशखबरीः पंजाब के सेवा केंद्रों पर 20 रुपये जमा करें, दस दिन में पंजाब यूनिवर्सिटी की डिग्री पाएं

Sat, 13 Apr 2019 02:30 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Apr 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Student Can Receive Punjab University Degrees from Punjab Seva Centers
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के लाखों विद्यार्थियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी खुशखबरी लेकर आया है। अब विद्यार्थी डिग्री, डिप्लोमा, कोई भी सर्टिफिकेट अपने पास के ही सेवा केंद्र से ले सकेंगे। इसके बदले में विद्यार्थियों को आवेदन के समय निर्धारित 20 रुपये जमा करने होंगे। ठीक 10 दिन बाद विद्यार्थी के हाथ में डिग्री या डिप्लोमा होगा। विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया इन सेवा केंद्रों पर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसलिए रखी गई योजना की नींव
चार माह पहले पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक योजना बनाई। प्लान था कि पंजाब में पीयू से संबद्घ कॉलेजों की संख्या 196 है। इन कॉलेजों में हर साल दो से ढाई लाख विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं। उन्हें डिग्री, डिप्लोमा, माइग्रेशन आदि प्रमाण पत्र लेने के लिए पीयू आना पड़ता है या संबंधित कॉलेजों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों का समय भी लगता है और पैसे भी खर्च होते हैं। कई बार काम समय पर भी नहीं हो पाता है। इसी को ध्यान में रखकर पीयू ने पंजाब सरकार को प्रस्ताव भेजा कि पंजाब के हर सेवा केंद्र पर यह सुविधा विद्यार्थियों को मिले तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा। प्रस्ताव देखने के बाद पंजाब सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया और आगे की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को रास आई योजना
पंजाब में लगभग 400 सेवा केंद्र हैं। इन केंद्रों पर तमाम सरकारी सुविधाएं लोगों को मिलती हैं। अब विद्यार्थियों को डिग्रियां आदि मिलेंगी। इसके लिए 20 रुपये आवेदन के समय देने होंगे। जैसे ही विद्यार्थी इनके लिए आवेदन करेंगे तो उसी दिन यह प्रक्रिया सेवा केंद्र आगे बढ़ाएंगे। अधिकतम दस दिन में विद्यार्थियों को यह सुविधा मिल जाएगी। विद्यार्थियों ने भी इस योजना का स्वागत किया है।

कॉलेजों की समस्या भी ऑनलाइन हो रहीं हल
पीयू से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई ऑनलाइन योजना रंग लाई। अब पीयू के अधिकारियों के पास समस्याएं आना कम हो गई है। कोई भी समस्या होती है तो वह ऑनलाइन ही आती हैं और उनका शीघ्र समाधान होता है। यह प्रक्रिया पूर्व डीसीडीसी एवं परीक्षा नियंत्रक परविंदर सिंह ने शुरू की थी।


10 दिन में मिल जाएगी डिग्री
पंजाब के किसी भी सेवा केंद्रों पर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क जमा करने के दस दिन के अंदर विद्यार्थियों को डिग्री या प्रमाण पत्र मिल जाएंगे।
- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed