{"_id":"58db54cc4f1c1b616363d8f2","slug":"special-deptt-for-acting-course-from-state-university-of-performing-visual-arts-at-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिग का शौक रखते हैं तो यह यूनिवर्सिटी सिखाएगी गुर, दाखिले को तैयार रहें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक्टिग का शौक रखते हैं तो यह यूनिवर्सिटी सिखाएगी गुर, दाखिले को तैयार रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
एक्टिंग कोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में अब एक्टिंग कोर्स को डिपार्टमेंट का दर्जा मिलेगा। जल्दी ही दाखिले शुरू होने वाले हैं। अभी तक यह कोर्स फिल्म एंड टेलीविजन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता था। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन इसे अलग डिपार्टमेंट का दर्जा देने जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से नए डिपार्टमेंट के आधार पर ही एडमिशन होंगे।
अब तक स्टेट यूनिवर्सिटी में फिल्म एंड टेलीविजन, डिजाइन, फाइन आर्ट्स और अर्बन प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर समेत चार डिपार्टमेंट संचालित हैं। इनके अंतर्गत अलग-अलग कोर्स चल रहे हैं, लेकिन अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्णय लिया है कि फिल्म एंड टेलीविजन डिपार्टमेंट में चल रहे एक्टिंग के कोर्स को अलग से डिपार्टमेंट का दर्जा दिया जाए। इस डिपार्टमेंट का अलग से एचओडी बनाया जाए।
यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में एक्टिंग का क्रेज और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इस कोर्स को युवाओं तक पहुंचाना है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सके।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो अलग से डिपार्टमेंट का दर्जा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नए शैक्षणिक से नए डिपार्टमेंट के आधार पर ही एडमिशन किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस फैसले से एक्टिंग कोर्स की डिमांड बढ़ती है या फिर नहीं, यह तो एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।
एक्टिंग कोर्स की डिमांड को देखते हुए अब इसे अलग से डिपार्टमेंट का दर्जा दिया गया है। अभी तक यह कोर्स फिल्म एंड टीवी डिपार्टमेंट के अंतर्गत चल रहा है।
- वेदपाल नांदल, रजिस्ट्रार, स्टेट यूनिवर्सिटी परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स