{"_id":"5762c8954f1c1be53811bf31","slug":"soldiers-army-soldiers-indian-army-soldiers-national-institute-of-open-schooling-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, सेना के जवान पूरी कर सकेंगे बीच में छूटी पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खुशखबरी, सेना के जवान पूरी कर सकेंगे बीच में छूटी पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
बॉर्डर पर तैनात सेना के हजारों जवानो के लिए बड़ी खुशखबरी। अब वे बीच में छूटी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे, वो भी बॉर्डर एरिया में बैठकर ही। बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वालों के लिए पत्राचार से शिक्षा देने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग(एनआईओएस) और भारतीय सेना के बीच समझौता(एमओयू) हुआ है।
सेक्टर-11 स्थित एनआईओएस के रीजनल डायरेक्टर डॉ.टीएन गिरी ने बताया कि आमी जवानों के लिए एनआईओएस उनकी पोस्टिंगकी जगह स्पेशल वर्कशॉप आयोजित करेगा। इस अभियान के तहत किसी वजह से 12वीं पास नहीं कर पाए सैनिकों को पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा। डॉ. गिरी के अनुसार चंडीगढ़ रीजन में हर साल 60 हजार से अधिक स्टूडेंट परीक्षा में अपीयर होते हैं। नए समझौते से चार लाख सैनिकों को लाभ मिलेगा।