{"_id":"5b34b8c14f1c1b2e168b4ab5","slug":"soi-panel-for-student-council-election-2018-in-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर सोई ने घोषित किया पैनल, जानिए कौन-कौन हैं उम्मीदवार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर सोई ने घोषित किया पैनल, जानिए कौन-कौन हैं उम्मीदवार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jun 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आई आई..सोई आई। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सेंटर पर दोपहर 12:30 बजे यह आवाजें गूंजीं और सोई ने चुनाव के लिए अपना पैनल घोषित कर दिया। अपने छात्र समर्थकों के साथ सोई पार्टी का पैनल पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित स्टूडेंट्स सेंटर पहुंचा। बुधवार को स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) की ओर से होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए पैनल की घोषणा कर दी गई।
सोई पार्टी की ओर से चेयरमैन चेतन चौधरी, प्रेसिडेंट कैंडीडेट इकबाल सिंह उर्फ प्रिंस को घोषित किया गया। कैंडीडेट की घोषणा करने के साथ सोई पार्टी के नेताओं ने स्टूडेंट्स को हक दिलाने के दावे किए। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से अभी तक चुनाव होने से संबंधित कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सोई पार्टी से प्रेसिडेंट के पद पर चुनाव लड़ने वाले इकबाल सिंह ने बताया कि वह छात्रों के हक के लिए हमेशा लड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम स्टूडेंट्स से फीडबैक फार्म भरवाएंगे। जो भी सजेशन उनकी ओर से हमें दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हम उनके माध्यम से पीयू में व्यवस्था सुधार पर काम करेंगे। हॉस्टल मेस, हॉस्टल में मिलने वाली मूलभूत सुविधा, सफाई सहित अन्य विषयों पर हम स्टूडेंट्स की ओर से सजेशन मांगेंगे। अगर यह सजेशन सही होगा तो हम स्टूडेंट्स को उनका हक दिलाने का प्रयास करेंगे।
स्टूडेंट्स के हक लिए लड़ाना मेरा लक्ष्य
सोई से प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार इकबाल सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स को हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अगर स्टूडेंट्स को हक मिलेगा तभी छात्र संघ चुनाव लड़ने का सही मतलब निकलेगा। हमारा लक्ष्य स्टूडेंट्स की मदद करना है। इकबाल सिंह उर्फ प्रिंस ह्यूमन राइट विभाग के स्टूडेंट्स हैं। वहीं सोई के चेयरमैन चेतन चौधरी यूआईईटी डिपार्टमेंट से हैं।