फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shooter Abhinav Bindra will be a professor in Punjab University

गुड न्यूज: पीयू में पढ़ाएंगे शूटर अभिनव बिंद्रा, ज्वाइन करेंगें खेल विभाग

Tue, 27 Sep 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Sep 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
shooter Abhinav Bindra will be a professor in Punjab University
अभिनव बिंद्रा पीयू खेल विभाग में बनेंगे प्रोफेसर - फोटो : File Photo
जाने माने ओलंपियन और शूटर अभिनव बिंद्रा अब पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में प्रोफेसर बनेंगे। पीयू प्रशासन ने अभिनव बिंद्रा को डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने की तैयारी कर ली है। इस मामले में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को भेज दी है। पीयू खेल विभाग के अधिकारी इस संबंध में अभिनव बिंद्रा से बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन


8 अक्तूबर को होने वाली पीयू की सिंडीकेट बैठक में अभिनव बिंद्रा को विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। जिसे 9 सितंबर को सीनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


2008 ओलंपिक में शूटिंग में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा के खेल अनुभव का इस्तेमाल पीयू उभरते खिलाड़ियों को तराशने में करेगा। बिंद्रा अपनी सुविधा के अनुसार हफ्ते या महीने में लेक्चर दे सकेंगे। खेल ग्राउंड में भी बिंद्रा खिलाड़ियों को टिप्स देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह रिसर्च चेयर स्थापित होगी 

shooter Abhinav Bindra will be a professor in Punjab University
अभिनव बिंद्रा - फोटो : File Photo
अभिनव बिंद्रा विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर खिलाड़ियों से लगातार कैंपस में आकर मुलाकात करेंगे और उन्हें बेहतर करने के लिए मोटिवेट करेंगे। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में शूटिंग की वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज भी मौजूद है। नार्थ रीजन के उभरते खिलाड़ी इस रेंज में प्रेक्टिस करते हैं। अभिनव के मार्गदर्शन में पीयू में ही नए ओलंपियन तैयार किए जाएंगे। 

जानकारी अनुसार 11 सितंबर को डॉ. नंद लाल सिंह की अध्यक्षता में प्रो.गुरमीत सिंह, प्रो.दलविंद्र सिंह, प्रो.जीएस बराड़, डॉ.परमिंदर सिंह, डॉ.डोली की अगुवाई में गठित कमेटी ने पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर को ओलंपियन शूटर अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित अभिनव बिंद्रा को फिजिकल एजुकेशन विभाग में विजिटिंग प्रोफेसर नियुक्ति करने की सिफारिश की थी। 

पीयू ने स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन में बेहतर रिसर्च के लिए स्पोर्ट्स चेयर स्थापित करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में आगामी सिंडीकेट में फैसला लिया जाएगा। जानकारी अनुसार हाकी के रिटायर्ड खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रिसर्च चेयर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed